मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रही ठंड फोटो सोर्स- नवभारत
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, ठंड के मामले में दूसरे नंबर पर रहा भोपाल, अगले 3 दिन में और गिरेगा पारा

MP Weather News : मध्य प्रदेश में ठंड तेजी से बढ़ रही है। राजधानी भोपाल 9 डिग्री के साथ दूसरा सबसे ठंडा इलाका रहा। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री तक गिरने का अनुमान जताया है।

प्रीतेश जैन

Highlights:

  • मध्य प्रदेश में बारिश का दौर थमते ही ठंड ने फिर पकड़ ली है रफ्तार।

  • मध्य प्रदेश में 8.4 डिग्री के साथ शाजापुर का गिरवर रहा सबसे ठंडा इलाका।

  • सबसे ठंडे इलाके के मामले में 9 डिग्री के साथ राजधानी भोपाल रही दूसरे नंबर पर।

  • मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री तक गिरने का जताया अनुमान।

Madhya Pradesh Weather Update : मध्य प्रदेश में चक्रवाती तूफान अकवान के चलते हुई बारिश का दौर खत्म होते ही ठंड ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं का असर अब प्रदेश में बढ़ती ठंड के रूप में दिखने लगा है। प्रदेश में रात के तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। बीते दिन शाजापुर जिले का गिरवर 8.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं राजधानी भोपाल में भी ठंड अचानक बढ़ गई है। यहां एक ही रात में पारा 3.4 डिग्री लुढ़ककर 9 डिग्री पर पहुंच गया।

भोपाल में इससे पहले न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया था, जो अब गिरकर 9 डिग्री पर आ गया है। गिरवर के बाद भोपाल प्रदेश के सबसे ठंडे इलाकों में रहा। सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।

इंदौर और जबलपुर में भी बढ़ी ठिठुरन

मध्य प्रदेश में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है, जिसके चलते कई शहरों में भी तापमान तेजी से नीचे आया है। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री, उज्जैन में 11.5 डिग्री, जबलपुर में 12.6 डिग्री और इंदौर में 13.2 डिग्री, दमोह में 9.2 , कटनी के करौंदी में 10.2, नीमच के मरुखेड़ा में 10.6 और रायसेन-रीवा में 11 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

तीन दिन की बारिश के बाद लौटी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले तीन दिनों तक चक्रवात अकवान और ट्रफ के असर से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश हुई थी। जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के कई जिलों में बारिश के कारण रात का तापमान बढ़ गया था। अब बारिश का दौर थम चुका है और मौसम साफ होने के साथ उत्तर से ठंडी हवाएं आने लगी हैं। इसी वजह से रात में ठंड बढ़ गई है।

अगले तीन दिन में और गिरेगा पारा

भोपाल मौसम केंद्र का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक और गिर सकता है। इससे प्रदेश के ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे जाने की संभावना है। सुबह के समय हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है। दिन में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को दिन के समय भी सर्दी महसूस होगी।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 दिसंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा