Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live (इमेज सोर्स- एआई जनरेटेड)
मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh Top 10 News: मतदाता सूची से लेकर मौसम अलर्ट तक, पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें

MP Top 10 News 24 September: मतदाता सूची पर कांग्रेस का आंदोलन, पन्ना में 12वें दिन उग्र हुआ ग्रामीणों का आंदोलन और सिंहस्थ के लिए उज्जैन में 272 भवनों पर लाल निशान, पढ़ें प्रदेश की बढ़ी खबरें।

सजल रघुवंशी

Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live: मध्य प्रदेश में गुरुवार को राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, परिवहन, मौसम और धार्मिक आयोजनों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आईं। मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस के आंदोलन से लेकर सिंहस्थ की तैयारियों, GMC में रैगिंग के आरोप, नई बस सेवा की शुरुआत और बारिश के अलर्ट तक कई मुद्दे चर्चा में रहे। यहां पढ़िए प्रदेश की 10 प्रमुख खबरें, संक्षेप में।

मतदाता सूची पर कांग्रेस का आंदोलन, निर्वाचन सदन घेरने का ऐलान

जीतू पटवारी ने किया प्रदर्शन का ऐलान

मध्य प्रदेश में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मुताबिक, सोमवार को भोपाल में निर्वाचन सदन का घेराव किया जाएगा। इसके बाद जिला स्तर पर कलेक्टर कार्यालयों पर प्रदर्शन होंगे। पटवारी ने दावा किया कि 21 फरवरी 2026 की अंतिम सूची में 34.25 लाख नाम हटे। कांग्रेस ने विधानसभा, जिला और कारणवार विवरण सार्वजनिक करने की मांग की है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

पन्ना में 12वें दिन उग्र हुआ ग्रामीणों का आंदोलन, शुरू किया सूली सत्याग्रह

मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करते विस्थापित

पन्ना जिले में विभिन्न परियोजनाओं से प्रभावित ग्रामीणों का आंदोलन 12वें दिन और उग्र हो गया। ग्रामीणों ने धरना स्थल पर ‘सूली सत्याग्रह’ शुरू कर विरोध दर्ज कराया। इससे पहले चिता, मिट्टी, फांसी और जल सत्याग्रह जैसे तरीकों से भी विरोध किया जा चुका है। आंदोलनकारी केन-बेतवा लिंक परियोजना, मझगाय, रुंझ और सिंगरौली-ललितपुर रेल लाइन से प्रभावित होने का हवाला देते हुए न्याय, उचित मुआवजे और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

सिंहस्थ के लिए उज्जैन में 272 भवनों पर लाल निशान, CM का घर भी जद में

उज्जैन में सिंहस्थ के लिए 730 मीटर सड़क का चौड़ीकरण

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत 730 मीटर लंबी सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। इसकी जद में 272 भवन आए हैं और नगर निगम ने कई जगह लाल निशान लगाए हैं। इनमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पैतृक मकान और उनकी बहन कलावती यादव का घर भी शामिल है। परिवार की ओर से प्रभावित हिस्सा हटाने पर शहर के विकास के लिए सहमति जताने की बात सामने आई है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

GMC के 32 नियमों पर बवाल, NMC ने डीन से 12 बिंदुओं पर मांगा जवाब

GMC के जूनियर्स ने की सीनियर्स की शिकायत

गांधी मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष के MBBS छात्रों के लिए कथित तौर पर बनाए गए 32 नियमों का मामला NMC तक पहुंच गया है। शिकायत में सीनियर्स द्वारा जूनियर छात्रों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाने के आरोप लगाए गए हैं। इनमें सीनियर्स से नजरें झुकाकर बात करने और कुछ स्थानों पर जाने से रोकने जैसे आरोप शामिल हैं। मामले में NMC ने GMC की डीन से संबंधित दस्तावेजों के साथ 24 घंटे में 12 बिंदुओं पर जवाब मांगा है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

ग्वालियर स्कूल में अतिथि शिक्षक-पुलिसकर्मी में धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल

अतिथि शिक्षक ने किया हंगामा

ग्वालियर के भितरवार क्षेत्र के बरौआ गांव स्थित सरकारी स्कूल में अतिथि शिक्षक को पुलिस थाने ले जाने के दौरान हंगामा हो गया। महिला शिक्षिका ने अतिथि शिक्षक मुकेश रावत पर लगातार अभद्रता और परेशान करने के आरोप लगाए थे। शिकायत के बाद पुलिस स्कूल पहुंची। इसी दौरान शिक्षक और पुलिसकर्मी के बीच धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिला शिक्षिका की हाल में दतिया से बरौआ में पदस्थापना हुई थी।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

MP में 20 साल बाद लौटेगी सरकारी बस सेवा, 25 सितंबर को 351 बसों का शुभारंभ

MP में 25 सितंबर से शुरू होगी सुगम परिवहन सेवा

मध्य प्रदेश में करीब 20 साल बाद राज्य सरकार की बस सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 25 सितंबर को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ‘सुगम परिवहन सेवा’ का शुभारंभ करेंगे। नई व्यवस्था के तहत प्रदेश में इंटरसिटी और इंट्रासिटी दोनों तरह की बसें संचालित की जाएंगी।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

चिंतामन गणेश मंदिर में भगवान का विशेष शृंगार, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

चिंतामन गणेश मंदिर

उज्जैन से करीब 8 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर में गणेश उत्सव के 12वें दिन भगवान इच्छामन, चिंतामन और सिद्धि विनायक का विशेष शृंगार किया गया। भगवान को सिंदूर अर्पित कर हरे रंग की पगड़ी और रत्नजड़ित आभूषण धारण कराए गए। विशेष स्वरूप में दर्शन के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर में गणेश उत्सव के दौरान रोज सुबह पंचामृत अभिषेक और विशेष शृंगार की परंपरा निभाई जा रही है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

जौरा में जुआ फड़ पर पुलिस कार्रवाई के बाद युवक की मौत, परिवार का हंगामा

युवक की मौत के बाद थाने के बाहर जमा हुए परिजन

मुरैना के जौरा में जुआ फड़ पर पुलिस कार्रवाई के दौरान 37 वर्षीय सूरज उर्फ कल्ला गुप्ता की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने पुलिस पर युवक से मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई के दौरान लोग भागने लगे और सूरज दौड़ते समय जमीन पर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस और परिजनों के दावों की जांच की जा रही है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

इंदौर में कांग्रेस नेता का छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोप, ईसाई समुदाय का मुद्दा उठाया

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेश प्रभारी अमीनुल खान सूरी

इंदौर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रदेश प्रभारी अमीनुल खान सूरी ने भाजपा शासित छत्तीसगढ़ सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। सूरी ने दावा किया कि राज्य में अल्पसंख्यक, विशेषकर ईसाई समुदाय, कथित तौर पर अत्याचार का सामना कर रहा है। उन्होंने घर जलाने, डराने और मारपीट जैसी घटनाओं के आरोप लगाए तथा शासन-पुलिस के संरक्षण का भी दावा किया। ये आरोप सूरी की ओर से राजनीतिक बयान के रूप में सामने आए हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

MP में फिर बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

सांकेतिक तस्वीर

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले बारिश का एक और दौर शुरू होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के प्रभाव से 25 और 26 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट बताया गया है। छतरपुर, पन्ना, सतना, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा में बारिश की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में भी बारिश हो सकती है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी