Madhya Pradesh Advocate Election: मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव के लिए वोटिंग जारी शुरू हो गया है। पूरे प्रदेश में एक साथ मतदान कराया जा रहा है। इस चुनाव में मध्य प्रदेश से कुल 122 प्रत्याशी मैदान में हैं।
वहीं, भोपाल से 20 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से 18 पुरुष और 7 महिला सदस्यों का चयन किया जाएगा।
प्रदेशभर में लगभग 88,000 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।राज्य स्तर पर कुल 122 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से 18 पुरुष और 7 महिला सदस्यों का चयन किया जाना है। अकेले भोपाल से 20 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें कई कद्दावर नाम शामिल हैं।
यह चुनाव सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में हो रहा है। इसके लिए हाई पावर कमेटी का गठन भी किया गया है।
भोपाल से निर्वतमान को-चेयरमैन विजय चौधरी, पूर्व को-चेयरमैन मो. महबूब अंसारी, राजेश व्यास, पीसी कोठारी और चन्द्रकुमार वलेजा सहित कई प्रत्याशी चर्चा में हैं।
मतदान के लिए अधिवक्ताओं को राज्य अधिवक्ता परिषद या जिला बार संघ द्वारा जारी पहचान पत्र लाना अनिवार्य किया गया है। बिना पहचान पत्र मतदान की अनुमति नहीं दी जाएगी।
मतदान को देखते हुए राज्य के सभी न्यायालयों को कार्यमुक्त घोषित किया गया है। न्यायाधीश और न्यायिक कर्मचारी भी मतदान प्रक्रिया में सहयोग कर रहे हैं। अपर जिला न्यायाधीश मनोहर लाल पाटीदार को मतदान अधिकारी बनाया गया है। उनके निर्देशन में पूरी मतदान प्रक्रिया का संचालन किया जा रहा है।