डिजाइन इमेज 
मध्य प्रदेश

MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल

Security Guard Acts As Doctor: MP के सिंगरौली में डॉक्टरों की गैरमौजूदगी में सिक्योरिटी गार्ड ही मरीजों को इंजेक्शन लगाने और ड्रिप चढ़ाने लगा, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।

अमन मौर्या

Singrauli Hospital Negligence: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और घोर लापरवाही का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल में इलाज के लिए जिम्मेदार डॉक्टर और प्रशिक्षित नर्स अपनी ड्यूटी से पूरी तरह गायब थे। मरीजों की लंबी कतार को देखते हुए, वहां तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड ने ही मोर्चा संभाल लिया और बिना किसी मेडिकल प्रशिक्षण के मरीजों को इंजेक्शन लगाने और ड्रिप चढ़ाने लगा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय निवासी राकेश मौर्य ने जब इस गंभीर लापरवाही का वीडियो बनाकर आपत्ति जताई, तो गार्ड ने अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा चुनौती दे दी कि 'जो कर सकते हो कर लो'। मामला सुर्खियों में आने के बाद सिंगरौली के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पुष्पराज सिंह ने मामले का संज्ञान लिया है और गहन जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Delhi Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली; देशभर से जुटे विपक्षी नेता, CEC का इस्तीफा रहा मुद्दा

रामलीला मैदान रैली में 1 KM लंबी वोटर लिस्ट लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें VIDEO

स्कूल में छात्रा पर आरी से हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस के साथ मुठभेड़ में लगी 6 गोली; देखें VIDEO

समालखा: 79वें निरंकारी संत समागम के बाद 126 जोड़ों का विवाह, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया आशीर्वाद

न्याय के लिए दिल्ली आने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, CJI सूर्यकांत ने क्यों कही यह बात?