एमपी के सागर में जुलूस में लगे 'सर तन से जुदा' के नारे (फोटो- सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

'गुस्ताख ए रसूल की एक ही सजा, सर तन से जुदा...', MP में मिलाद के जुलूस के दौरान भड़काऊ नारे

MP के सागर में ईद मिलाद-उन-नबी जुलूस के दौरान भड़काऊ नारे लगाए गए। वीडियो में सुना जा सकता है कि 'नारा-ए-तकदीर' और 'अल्लाह के रसूल की एक ही सजा है सर तन से जुदा' जैसे भड़काऊ बयान लगाए गए हैं।

सौरभ शर्मा

Madhya Pradesh Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर निकाले गए एक जुलूस में लगे भड़काऊ नारों से राज्य की राजनीति में सियासी बवाल खड़ा हो गया है। शहर के सबसे व्यस्त तीन बत्ती इलाके में 'सर तन से जुदा' जैसे भड़काऊ नारे लगाए गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। अब राज्य में इस मामले ने तूल पकड़ लिया है क्योंकि जुलूस का नेतृत्व कांग्रेस नेताओं द्वारा किए जाने की बात सामने आई है, जिसके बाद प्रदेश सरकार ने बेहद सख्त रुख अपना लिया है।

यह जुलूस कांग्रेस नेता फिरदौस कुरैशी और पम्मा कुरैशी के नेतृत्व में निकाला गया था। वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि जुलूस में शामिल कुछ लोग आपत्तिजनक नारेबाजी कर रहे हैं। शहर के बीचों-बीच इस तरह की घटना से शांतिपूर्ण माहौल में तनाव घुल गया है। स्थानीय लोगों ने इसे जानबूझकर शहर का सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करार दिया है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान में जुट गई है।

सरकार का कड़ा रुख, मंत्री ने कांग्रेस को घेरा

मामला सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने इसे पूरी गंभीरता से लिया है। कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सीधे तौर पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब भी समाज को बांटने वाली गतिविधियां होती हैं, तो उसके तार कांग्रेस से ही जुड़ते हैं। सारंग ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मध्य प्रदेश शांति का टापू है और यहां ऐसे कृत्यों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जो एक नजीर बनेगी।

पुलिस ने दर्ज की FIR, आरोपियों की तलाश जारी

घटना के तूल पकड़ते ही सागर की कोतवाली थाना पुलिस फौरन हरकत में आ गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है और वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने शहर के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल, शहर में स्थिति नियंत्रण में है लेकिन इस घटना को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा गर्म है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन