विधायक पंकज उपाध्याय का आमरण अनशन (फोटो सोर्स- नवभारत)
मुरैना

चौथे दिन भी जारी है विधायक पंकज उपाध्याय का आमरण अनशन, बिगड़ी तबीयत, कैलारस शक्कर कारखाना शुरू करने की मांग

Kailaras Sugar Factory : कैलारस शक्कर कारखाना शुरू कराने की मांग को लेकर विधायक पंकज उपाध्याय का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। शुगर कम और BP बढ़ने पर डॉक्टरों ने जांच की।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Pankaj Upadhyay Hunger Strike : मुरैना के कैलारस शक्कर कारखाने को दोबारा शुरू कराने और कारखाने की संपत्तियों के हस्तांतरण का विरोध करते हुए विधायक पंकज उपाध्याय का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। चार दिनों से केवल पानी ग्रहण कर अनशन पर बैठे विधायक की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है। बताया गया कि उनका शुगर लेवल कम हो गया, जबकि ब्लड प्रेशर बढ़ गया। स्वास्थ्य स्थिति गंभीर होने के बाद डॉक्टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया।

आमरण अनशन के शुरुआती चार दिनों में प्रशासन की ओर से कोई जिम्मेदार अधिकारी विधायक का हालचाल जानने नहीं पहुंचा। अनशन के कारण लगातार स्वास्थ्य प्रभावित होने के बावजूद नियमित चिकित्सकीय जांच नहीं होने को लेकर कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने नाराजगी जताई। बाद में तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों की टीम अनशन स्थल पर पहुंची और विधायक का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

शुगर लेवल कम, ब्लड प्रेशर बढ़ा

स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान विधायक पंकज उपाध्याय का शुगर लेवल कम और ब्लड प्रेशर अधिक पाया गया। लगातार चार दिनों तक भोजन नहीं लेने के कारण स्वास्थ्य पर असर पड़ने की बात सामने आई है। डॉक्टरों की टीम विधायक के स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। हालांकि, विधायक ने अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन जारी रखने का फैसला किया है।

शक्कर कारखाना शुरू कराने की मांग

विधायक पंकज उपाध्याय किसानों के हित और कैलारस शक्कर कारखाने को पुनः शुरू कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसके साथ ही कारखाने की संपत्तियों के हस्तांतरण का भी विरोध किया जा रहा है। विधायक और उनके समर्थकों का कहना है कि कारखाना क्षेत्र के किसानों और स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है और इसे दोबारा शुरू किया जाना चाहिए।

समर्थन में पहुंचे कांग्रेस नेता और किसान

अनशन के चौथे दिन बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, किसान, कार्यकर्ता और क्षेत्र के नागरिक आंदोलन स्थल पर पहुंचे। पूर्व मंत्री एवं राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ कुशवाह, विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा, पूर्व विधायक राधेलाल बघेल, मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर सहित कई नेताओं ने पंकज उपाध्याय से मुलाकात कर समर्थन जताया।

सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

कांग्रेस नेताओं ने सरकार से कैलारस शक्कर कारखाने को फिर से शुरू करने और किसानों की मांगों पर तत्काल निर्णय लेने की मांग की। जयवर्धन सिंह ने कहा कि वह कैलारस और राघौगढ़ शक्कर कारखाने से जुड़े मुद्दे को मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के सामने उठाएंगे। वहीं अन्य नेताओं ने भी आंदोलन को प्रदेश स्तर पर समर्थन देने की बात कही।

आंदोलन की गूंज प्रदेशभर में पहुंचने का दावा

पूर्व विधायक राधेलाल बघेल ने कहा कि कैलारस से शुरू हुए आंदोलन की गूंज पूरे प्रदेश में पहुंच रही है। विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा ने भी बड़ी संख्या में किसानों के आंदोलन में शामिल होने की बात कही। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों की मांगों का समाधान होने तक वे विधायक पंकज उपाध्याय के साथ खड़े रहेंगे।

स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद बढ़ी चिंता

चार दिनों से जारी आमरण अनशन के बीच विधायक की तबीयत बिगड़ने से समर्थकों में चिंता बढ़ गई है। कम शुगर और बढ़े हुए ब्लड प्रेशर के बाद डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि प्रशासन और सरकार की ओर से किसानों की मांगों को लेकर क्या कदम उठाया जाता है और विधायक अपना अनशन समाप्त करते हैं या आंदोलन आगे जारी रखते हैं।

झूठ बोलने वाले नेताओं में राहुल गांधी का नाम सबसे ऊपर होगा... भाजपा विधायक राम कदम का तीखा हमला

Bhadohi Name Change: भदोही का नाम बदलकर अब होगा संत रविदास नगर, CM योगी का बड़ा ऐलान

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, इन पांच चुनावी राज्यों का दौरा करेंगे अधिकारी; मॉक पोल की भी तैयारी

हनीट्रैप में फंसा नेवी का सेलर गिरफ्तार! पाकिस्तान को गोपनीय रक्षा जानकारी भेजने का आरोप

TMC छोड़ BJP में शामिल हुईं अभिनेत्री कोयल मल्लिक को मिला बड़ा इनाम, पश्चिम बंगाल से मिला राज्यसभा का टिकट