5 बदमाशों ने मुरैना में दुकानदार को मारी गोली (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुरैना

मुरैना में सिगरेट-कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगने पर बदमाशों ने दुकानदार पर की फायरिंग; जांच में जुटी पुलिस

Morena Firing Case: मुरैना में सिगरेट और कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगना दुकानदार को पड़ा भारी, सिकरौदा नहर के पास गोवर्धन होटल के सामने बाइक सवार पांच बदमाशों ने दुकानदार गीताराम गुर्जर पर चलाई गोली

योगेश पाराशर, सजल रघुवंशी

Shopkeeper Shot In Morena: मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सिगरेट और कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। शनिवार देर रात सिकरौदा नहर के पास गोवर्धन होटल के सामने स्थित एक दुकान पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

गोली लगने से दुकान संचालक गीताराम गुर्जर घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

होटल से निकलकर दुकान पहुंचे थे पांच आरोपी

जानकारी के अनुसार, दो बाइकों पर सवार पांच युवक पहले गोवर्धन होटल में खाना खाने पहुंचे थे। खाना खाने के बाद वे होटल के सामने स्थित दुकान पर पहुंचे और दुकानदार गीताराम गुर्जर से सिगरेट और कोल्ड ड्रिंक ली। सामान लेने के बाद आरोपी बिना पैसे दिए वहां से जाने लगे। जब दुकानदार ने उनसे पैसे मांगे तो वे नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने हथियार निकाल लिए।

फायरिंग में दुकानदार के हाथ में लगी गोली

विवाद के दौरान बदमाशों ने दुकानदार पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली गीताराम गुर्जर के हाथ में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी दोनों बाइकों से मौके से फरार हो गए। घायल दुकानदार को परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, आरोपियों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायल दुकानदार का बयान दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?

मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मिले आगरा के उद्योगपति पूरन डावर, हैदराबाद हाउस में बनी यादगार तस्वीर

9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रदर्शन से पहले सरकार का बड़ा फैसला

Explainer: कार्डियक अरेस्ट से नाना पाटेकर का निधन, लोगों को कैसे शिकार बना रही यह बीमारी? हर साल 7 लाख मौतें