वायरल वीडियो में पैसे लेते दिखे TI फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
मुरैना

मुरैना में रिश्वत लेते दिखे थाना प्रभारी, SP ने किया निलंबित, TI ने कहा- डेढ़ साल पुराना है वीडियो

Morena Police News : मुरैना के रामपुर थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा का पैसे लेते वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने उन्हें निलंबित कर लाइन अटैच किया। TI ने वीडियो डेढ़ साल पुराना बताया।

योगेश पाराशर, प्रीतेश जैन

Morena Police Bribe Video : मुरैना जिले के रामपुर थाने के प्रभारी रामकुमार वर्मा का एक व्यक्ति से पैसे लेते हुए कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो सामने आने के बाद एसपी धर्मराज मीना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है। हालांकि, रामकुमार वर्मा ने रिश्वत लेने के आरोप से इनकार करते हुए वीडियो को करीब डेढ़ साल पुराना बताया है।

शनिवार दोपहर सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रामपुर थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा एक व्यक्ति से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान वह व्यक्ति से कुछ रुपये लेते हुए नजर आते हैं और उन्हें अपनी जेब में रख लेते हैं। वीडियो में किसी मामले को लेकर बातचीत भी होती दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा।

एसपी ने किया निलंबित

वीडियो सामने आने के बाद मुरैना एसपी धर्मराज मीना ने मामले की प्रारंभिक जांच कराई। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मामला रिश्वतखोरी से जुड़ा पाए जाने के बाद थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया है। मामले को लेकर आगे की जांच की जा रही है।

पहले भी विवादों में रहे हैं थाना प्रभारी

रामपुर थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा इससे पहले भी अलग-अलग मामलों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। कभी थाने की गाड़ी से अपने पालतू श्वान को घुमाने तो कभी थाने में हिस्ट्रीशीटर के साथ पंचायत कराकर दो पक्षों का विवाद सुलझाने के मामले में उनका नाम सामने आया था।

थाना प्रभारी ने रिश्वत लेने से किया इनकार

वहीं, रामकुमार वर्मा ने वायरल वीडियो को लेकर रिश्वत लेने के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना है। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी से रिश्वत नहीं ली थी। फिलहाल वीडियो की परिस्थितियों और पूरे मामले को लेकर पुलिस स्तर पर जांच जारी है।

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली से चीन के लिए रवाना शी जिनपिंग; ब्रिक्स नेताओं के साथ की अहम बैठक

Nandigram Bypoll 2026: क्या नंदीग्राम से फिर चुनाव लड़ेंगी ममता? TMC के नाम और सिंबल पर छिड़ी जंग

अमेरिकी खुफिया एजेंसी की फाइल में नया खुलासा, 9/11 से पहले लादेन के टारगेट पर था भारत

BRICS Summit 2026: फैमिली फोटो के बाद PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश, रोजगार से लेकर आपदा प्रबंधन पर की बात

Tamil Nadu: CM विजय का बड़ा आदेश, सरकारी कर्मचारियों को 31 अक्टूबर तक देना होगा संपत्ति और कर्ज का पूरा हिसाब