पनिहारी की गढ़ी हवेली में मिली छोटी तोप और तोप के गोले सहित अन्य ऐतिहासिक सामान  फोटो सोर्स - नवभारत
मुरैना

मुरैना की पुरानी गढ़ी हवेली में मिला इतिहास का खजाना, खुदाई में निकली छोटी तोप और 30 गोले

Morena Panihari Village: मुरैना के पनिहारी गांव की पुरानी गढ़ी हवेली में खुदाई के दौरान धातु की छोटी तोप और करीब 25 से 30 तोप के गोले मिले हैं। पुलिस ने पूरा सामान जब्त कर लिया है।

योगेश पाराशर, शाजेब खान

Highlights :

  • मुरैना के पहाड़गढ़ क्षेत्र के पनिहारी गांव में मिला ऐतिहासिक सामान।

  • पनिहारी गांव में पुरानी गढ़ी हवेली में बुलडोजर से खुदाई के दौरान निकली छोटी धातु की तोप।

  • खुदाई के दौरान जमीन से करीब 25 से 30 तोप के गोले बरामद।

Morena Historical Cannon Discovery : मुरैना जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र के पनिहारी गांव में एक पुरानी गढ़ी हवेली में खुदाई के दौरान ऐतिहासिक महत्व का धातु का सामान मिला है। बुलडोजर से जमीन की खुदाई करते समय यहां से धातु की एक छोटी तोप और करीब 25 से 30 तोप के गोले बरामद हुए हैं। इसके अलावा कुछ अन्य धातु की वस्तुएं भी मिली हैं। सूचना मिलने पर पहाड़गढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और सभी सामान को जब्त करके थाने ले गई। जिसके बाद पुरातत्व विभाग की टीम इन वस्तुओं की जांच करेगी।

नए निर्माण के लिए हो रही थी हवेली में खुदाई

मुरैना जिले में मिली जानकारी के अनुसार पनिहारी गांव की पुरानी गढ़ी हवेली में आनंद सिंह सिकरवार और बलवीर सिंह सिकरवार नवनिर्माण के लिए बुलडोजर से खुदाई करा रहे थे। इसी दौरान जमीन के अंदर दबा हुआ धातु का सामान दिखाई दिया। मजदूरों ने जब मिट्टी हटाकर देखा तो वहां तोप के करीब 25 से 30 छोटे गोले मिले। इसके साथ ही पतली नाल वाली धातु की एक छोटी तोप और कुछ अन्य वस्तुएं भी बरामद हुईं।

पुलिस सारा सामान जब्त कर थाने ले गई

जमीन के अंदर से तोप और गोले मिलने के बाद हवेली से जुड़े लोगों ने तत्काल पहाड़गढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बरामद सभी वस्तुओं को अपने कब्जे में लेकर थाने में रखवा दिया। पुलिस अब मामले से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। खुदाई के दौरान मिले सामान को सुरक्षित रखने की कार्रवाई की गई है।

पुरातत्व विभाग की जांच से खुलेगा इतिहास

फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि बरामद तोप और गोले कितने पुराने हैं और किस दौर के हैं। पुरातत्व विभाग की टीम इन वस्तुओं की बनावट धातु और ऐतिहासिक महत्व की जांच करेगी। जांच के बाद ही इनके समयकाल और संभावित उपयोग के बारे में जानकारी सामने आ सकेगी। पनिहारी गांव की पुरानी हवेली से मिले इस सामान को लेकर इलाके में चर्चा है और अब लोगों की निगाहें पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट पर टिकी हैं।

ट्रेन में अब नहीं मिलेगी पहले जैसी खाने की थाली, 8-10 की जगह परोसेंगे सिर्फ 4 आइटम; जानें नया मेन्यू

महिला कलेक्टर से कथित दुर्व्यवहार, TVK विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग; DMK सांसद ने उठाया CM विजय पर सवाल

PM मोदी ने किस व्यक्ति की फोटो नेपाल के प्रधानमंत्री को दी? जिससे वो भावुक हो गए

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद भड़के; कहा- भीख नहीं मांग रहा

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा