Morena Murder Case (SOURCE- SOCIAL MEDIA) 
मुरैना

मुरैना में साले की शादी में गए युवक का बस स्टॉप पर मिला शव; साढ़ू पर लगा हत्या का संगीन आरोप

Bus Stop Dead Body Case: मुरैना में सनसनी, कैलारस के नेपरी में फंदे पर लटके मिले युवक सतीश रजक की मौत पर विवाद, परिजनों ने साढ़ू पर लगाया हत्या का आरोप, एसपी दफ्तर में प्रदर्शन।

सजल रघुवंशी

Morena Murder Case: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के कैलारस थाना क्षेत्र में फंदे पर मिले युवक की मौत अब विवाद का विषय बन गई है। पुलिस जहां मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है, वहीं मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या करार दिया है।

सोमवार को करीब एक सैकड़ा ग्रामीणों और परिजनों के साथ मृतक का परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच तथा आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। मामले ने जिले में नई चर्चा छेड़ दी है।

शादी समारोह में गया था युवक, अगले दिन मिला शव

जानकारी के अनुसार खनेता गांव निवासी सतीश रजक 22 जून को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कैलारस थाना क्षेत्र के नेपरी गांव में अपने साले की शादी में शामिल होने गया था। परिजनों के मुताबिक शादी समारोह में वह सामान्य रूप से शामिल हुआ था लेकिन अगले दिन उसका शव गांव के बस स्टॉप के पास फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

परिजनों ने साढ़ू पर लगाए हत्या के आरोप

मृतक के भाई रामदास रजक का आरोप है कि सतीश का उसके साढ़ू नीरज रजक से पहले से विवाद चल रहा था। उनका कहना है कि नीरज अपनी पत्नी और सतीश के संबंधों को लेकर शक करता था और इसी रंजिश के चलते उसने शादी के दौरान पहले सतीश से मेलजोल बढ़ाया, फिर उसे शराब पिलाई और दो अन्य लोगों के साथ अपने साथ ले गया। इसके बाद सतीश घर वापस नहीं लौटा और अगले दिन उसका शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों का दावा है कि घटनास्थल की परिस्थितियां आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की ओर इशारा करती हैं।

पुलिस जांच पर उठे सवाल, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

मृतक के परिजनों ने कैलारस पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिन लोगों पर संदेह है, उनके खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाए।

फिलहाल पुलिस मर्ग जांच कर रही है और सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। वहीं परिजनों के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस पर निष्पक्ष जांच कर घटना की वास्तविकता सामने लाने का दबाव बढ़ गया है। अब सभी की नजर पुलिस जांच के निष्कर्ष पर टिकी हुई है।

https://youtu.be/oN8aeO-UxNM?si=IthlgMYSyDOXX59Q

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा