एसडीईआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन मुरैना (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुरैना

मुरैना: कोतवाल डैम में दर्दनाक हादसा, एक-दूसरे को बचाने में डूबे दो भाई; SDERF ने 24 घंटे बाद निकाले शव

Morena Kotwal Dam drowning Accident: मुरैना के कोतवाल डैम में डूबे ग्वालियर के दो ममेरे-फुफेरे भाइयों के शव एसडीईआरएफ ने 24 घंटे के रेस्क्यू के बाद किए बरामद।

योगेश पाराशर, सजल रघुवंशी

Morena Two Brothers Drowning Accident: मुरैना के कोतवाल डैम में बुधवार दोपहर डूबे ग्वालियर के दोनों युवकों के शव गुरुवार को एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बरामद कर लिए। दोनों मृतक रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई बताए गए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मर्ग कायम कर हादसे के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव निवासी 25 वर्षीय इरशाद पुत्र सलामत खान, 30 वर्षीय अशोक पुत्र बप्पा खान और उराहना गांव निवासी ओवेश पुत्र नवाब खान बुधवार दोपहर करीब एक बजे कोतवाल डैम पहुंचे थे। बताया गया कि तीनों वहां मछली पकड़ने का प्रयास कर रहे थे।

एक को बचाने कूदे, दो युवक गहरे पानी में डूबे

जानकारी के मुताबिक, डैम में मछली पकड़ने के दौरान एक युवक अचानक फिसलकर गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए इरशाद और अशोक भी पानी में कूद गए। इस दौरान ओवेश तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया, लेकिन इरशाद और अशोक गहरे पानी में डूब गए।ओवेश ने शाम करीब चार बजे थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद शाम करीब छह बजे एसडीईआरएफ और स्थानीय स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम ने देर रात तक तलाश की, लेकिन दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

पहले इरशाद, फिर अशोक का शव बरामद

गुरुवार सुबह एसडीईआरएफ ने दोबारा रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब सात बजे भटपुरा से परीक्षा गांव के रपटा के पास इरशाद का शव बरामद किया गया। इसके करीब पांच घंटे बाद दोपहर 12 बजे अशोक का शव भी मिल गया। अशोक का शव डैम के एक किनारे टापू के आसपास झाड़ियों और कचरे में उलझा हुआ था। शव मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

हादसे की वजह पर दो अलग-अलग बातें

हादसे को लेकर मुरैना पुलिस के सामने दो अलग-अलग बातें सामने आई हैं। शुरुआती जानकारी में बताया गया था कि तीनों युवक मछली पकड़ने के लिए डैम पहुंचे थे और इसी दौरान हादसा हुआ। वहीं मृतकों के परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक घर से सब्जी के लिए ककोरा तोड़ने की बात कहकर निकले थे। परिजनों के अनुसार, ककोरा तोड़ते समय ही दोनों के साथ हादसा हुआ। मुरैना हेडक्वार्टर डीएसपी विजय भदौरिया ने बताया कि एसडीईआरएफ टीम ने दोनों युवकों के शव खोजकर निकाल लिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस अब दोनों बयानों और घटनास्थल की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।

22 हजार करोड़ के कर्ज पर सिर्फ 6.5 करोड़ में समझौता? सुभाष चंद्रा की कर्जमाफी पर विजय माल्या का तंज

जबलपुर में 600 करोड़ के T-72 टैंक प्रोजेक्ट का भूमि पूजन; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बड़ी सौगात

हरियाणा विधानसभा में बवाल! भूपेंद्र हुड्डा की सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की, परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन

नेपाल जल आपदा, भारत ने भेजी 47.5 टन राहत सामग्री, विदेश मंत्री जयशंकर ने ली समीक्षा बैठक

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई, यात्री के मुंह से मिले 82 ग्राम के दो कैप्सूल, देखें VIDEO