मुरैना जेल के जेलर को मिली जान से मारने की धमकी फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
मुरैना

मुरैना जेल के जेलर को कुख्यात बदमाश की धमकी, फोन पर कहा- भाइयों को परेशान किया तो जान से मार दूंगा, FIR दर्ज

Morena Crime News : मुरैना जिला जेल के जेलर सुनित कुमार शर्मा को फरार बदमाश कल्ली गुर्जर ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी। जेलर की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज की है।

योगेश पाराशर, प्रीतेश जैन

Morena Jailor Threat : मुरैना जिला जेल के जेलर सुनित कुमार शर्मा को हत्या समेत कई मामलों में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश कल्ली गुर्जर ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद जेलर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की है।

जेलर सुनित कुमार शर्मा के मुताबिक, उनके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बरवासिन गांव निवासी कल्ली पुत्र नत्थी गुर्जर बताया। बातचीत के दौरान उसने जेल में बंद अपने भाइयों को लेकर जेलर से बात की।

जेल में बंद भाइयों का दिया हवाला

मुरैना जेल के जेलर के अनुसार, कॉल करने वाले ने बताया कि उसका भाई जोगेंद्र गुर्जर पहले से मुरैना जिला जेल में बंद है, जबकि दूसरा भाई सचिन गुर्जर धौलपुर जेल से मुरैना जेल भेजा गया है। आरोप है कि कल्ली गुर्जर ने बातचीत के दौरान जेल प्रशासन की कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई।

बैरक बदलने पर जताई नाराजगी

शिकायत के मुताबिक, कल्ली गुर्जर ने जेलर से कहा कि उसके भाई जोगेंद्र की बैरक क्यों बदली गई। उसने कथित तौर पर धमकी दी कि अगर जेल में उसके भाइयों को परेशान किया गया तो वह जेलर की हत्या कर देगा। फोन पर मिली इस धमकी के बाद जेलर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को शिकायत दी।

कोतवाली थाने में FIR दर्ज

जेलर की शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने कल्ली गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा डालने से जुड़ी धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब शिकायत में बताए गए फोन नंबर और कॉल से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

हत्या समेत कई मामलों में फरार है आरोपी

पुलिस के मुताबिक, कल्ली गुर्जर हत्या समेत कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहा है। धमकी की घटना सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं, जेलर सुनित कुमार शर्मा ने अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। मुरैना पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर

वोट चोरी देशद्रोह...SIR विवाद पर राहुल गांधी ने BJP, RSS और चुनाव आयोग को घेरा, बोले- समय आने पर पकड़ेंगे

Meghalaya Politics: UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, एक झटके में बदल गया विधानसभा का गणित

Seva Pakhwada: कैसे हुई शुरुआत और क्या है इस अभियान का उद्देश्य? जानें पूरी जानकारी