मुरैना में आरक्षक के सामने युवक की पिटाई (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मुरैना

MP News: युवक को मारते रहे गुंडे, देखता रहा डायल 112 का आरक्षक; मुरैना में दबंगों के सामने पुलिस प्रशासन लाचार

Dial 112 Constable Negligence Morena: मुरैना में दल्ली गार्डन के बाहर दो भाइयों की बेरहमी से पिटाई, मौके पर मौजूद डायल 112 का सिपाही रहा मूकदर्शक, शंका में पीटने वाले 4 पर केस दर्ज।

सजल रघुवंशी

Morena Dalli Garden Beatdown: मुरैना शहर में माधौपुरा की पुलिया स्थित दल्ली गार्डन में न्यौता खाने गए दो भाईयों की पांच युवकों ने मिलकर पुलिस के सामने जमकर मारपीट की। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में कुछ लोग पुलिस के सामने एक युवक के साथ मारपीट करते हुए दिख रहे है और वह पुलिस कर्मी युवक को बचाने का प्रयास भी नहीं कर रहा है।

डायल 112 में मौजूद सिपाही के शरीर में प्लेट डली होने के कारण वह मारपीट कर रहे युवकों को हड़का भी नहीं सका। पिटाई के कारण वृंदा परमार नामक युवक के सिर व शरीर के विभिन्न अंगों में चोट आई है। कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात 9 बजे की घटना को लेकर चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा कायम किया है।

चार से पांच युवकों ने वृंदा परमार के साथ शुरू की मारपीट

जानकारी के मुताबिक, सिद्ध नगर में रहने वाला वृंदा परमार व गज्जू परमार उर्फ गजराज परमार पुत्रगण केशव परमार बुधवार रात 9 बजे दल्ली गार्डन में आयोजित शादी समारोह में जा रहे थे। तभी चार से पांच युवकों की नजर वृंदा परमार पर पड़ी तो आरोपी युवकों ने उसको घेरकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के कारण वृंदा के सिर व हाथ-पैर में चोट आई है। वृंदा को बचाने उसका बड़ा भाई गज्जू भीड़ के बीच पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया।

डायल 112 में सवार आरक्षक मारपीट रोकने में असफल

मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद डायल 112 में सवार आरक्षक ने भीड़ को मारपीट करने से नहीं रोका। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इससे हमलावरों के हौसले बुलंद देखे गए। गज्जू परमार का कहना है कि उसके भाई वृंदा को शंका के आधार पर पीटा गया है। मारपीट के आरोपी, किसी लड़की को भगा ले जाने को लेकर किसी को तलाश रहे थे लेकिन मारपीट भाई की कर दी।

पुलिस ने चारों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

शहर कोतवाल मुरैना अमित भदौरिया ने बताया कि दल्ली गार्डन के सामने सिद्ध नगर के युवक की मारपीट के मामले में चार अज्ञात आरोपियों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। डायल 112 में तैनात सिपाही के शरीर में प्लेट डली होने के कारण उसे दूसरी डायल 112 के सिपाही को मौके पर बुलाया उसने भीड़ को भगाया। पुलिस हमले के कारणों को जानने का प्रयास कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी।

अमेरिका को मिला भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाने का अधिकार, ट्रंप ने बिल पर दस्तखत कर दी मंजूरी

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू