मुरैना में बीजेपी की संभागीय समीक्षा बैठक फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
मुरैना

BJP की संभागीय समीक्षा बैठक: अजय जामवाल बोले- संगठन सत्ता का माध्यम नहीं, समाज और राष्ट्रसेवा का संकल्प

Morena BJP Meeting : मुरैना में BJP की चंबल संभागीय समीक्षा बैठक हुई। अजय जामवाल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि संगठन सत्ता का माध्यम नहीं, समाज और राष्ट्रसेवा का संकल्प है।

योगेश पाराशर, प्रीतेश जैन

Morena BJP Divisional Review Meeting : मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान को लेकर चंबल संभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इंद्रलोक होटल में हुई बैठक में भिंड, मुरैना और दतिया जिले के अपेक्षित पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में अभियान की प्रगति, आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मध्य प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने अभियान के तहत अब तक हुए कार्यक्रमों की जानकारी ली और आगामी गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों से बिंदुवार चर्चा की।

‘आशीर्वाद का दीया’ और ‘नमो चित्र सेवा’ की समीक्षा

अजय जामवाल ने कहा कि अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ और ‘नमो चित्र सेवा’ जैसे दो प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभियान को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाए और सेवा व समर्पण की भावना को मजबूत किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के लिए भी सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।

‘संगठन सत्ता का माध्यम नहीं’

बैठक को संबोधित करते हुए अजय जामवाल ने कहा कि भाजपा संगठन सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्रसेवा का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में अभियान के उद्देश्यों और संगठन की भूमिका को लेकर भी चर्चा हुई।

तीनों जिलों की संगठनात्मक समीक्षा

चंबल संभाग के संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव ने भिंड, मुरैना और दतिया की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। भिंड जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया, मुरैना जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह कुशवाह और दतिया जिला टोली कार्यक्रम प्रभारी राम खरे ने सेवा संकल्प अभियान और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

BJP के कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

बैठक में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ, मंत्री राकेश शुक्ला, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे। इसके अलावा भिंड, मुरैना और दतिया जिलों से भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी और अपेक्षित कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।

जमीनी स्तर पर अभियान पहुंचाने पर जोर

बैठक के दौरान सेवा संकल्प अभियान के शेष कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से संचालित करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों से अभियान की गतिविधियों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने की अपेक्षा की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर पहली बार मूवेबल क्रॉसिंग तकनीक का इस्तेमाल, 2027 में पहले सेक्शन पर शुरू होगी सेवा !

विजय की TVK सामने बड़ी चुनौती, इस्तीफे के बाद फिर चुनावी मैदान में सत्यभामा, धारापुरम सीट पर 5 तरफा मुकाबला

बगैर पर्ची के दवा लेना जोखिम भरा, ड्रग्स कंट्रोलर ने चेतावनी जारी की; हो सकता है किडनी फेल

India CELAC Meeting: ग्लोबल साउथ के विकास में भारत की बड़ी भूमिका, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताई आर्थिक ताकत

Bank Strike: 28 सितंबर से देशभर में 3 दिन की बैंक हड़ताल, पहले निपटा लें ये काम; सरकार ने बुलाई अहम बैठक