चौथी मंजिल से नीचे कूदी महिला को घायल अवस्था में उठाते परिजन फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
मुरैना

मुरैना में चौथी मंजिल से कूदी महिला, बच्चा पुकारता रहा 'मम्मी-मम्मी', पति की समझाइश भी नहीं रोक सकी

Woman Jumping Incident Video : मुरैना के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। पति और बच्चे ने रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

योगेश पाराशर, शाजेब खान

Highlights :

  • मुरैना के नैनागढ़ रोड पर सोमवार सुबह करीब 4 बजे की घटना।

  • एक महिला ने मकान की चौथी मंजिल से लगाई छलांग।

  • पति और बच्चे ने रोकने की कोशिश की लेकिन महिला नहीं मानी।

  • गंभीर हालत में जिला अस्पताल से दिल्ली किया गया रेफर।

  • घटना का वीडियो सामने आया, कदम उठाने की वजह स्पष्ट नहीं।

Morena woman jumps from fourth floor : मुरैना के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। पति, बच्चे और आसपास के लोगों ने उसे रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन वे असफल रहे। गंभीर हालत में महिला को दिल्ली अस्पताल रेफर किया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आ चुका है।

चौथी मंजिल की रेलिंग पर पहुंची महिला

घटना सोमवार सुबह करीब 4 बजे नैनागढ़ रोड स्थित एक मकान में हुई। महिला मकान की चौथी मंजिल पर पहुंच गई और रेलिंग से नीचे कूदने की कोशिश करने लगी। नीचे मौजूद पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे आवाज देकर रोकने का प्रयास किया। लेकिन महिला ने किसी की भी नहीं सुनी।

बच्चे की 'मम्मी-मम्मी' की पुकार भी बेअसर

महिला को कूदने से रोकने के लिए पति लगातार उसे नीचे उतरने और शांत रहने के लिए समझाता रहा। इसी दौरान महिला का बच्चा अपनी मां को 'मम्मी-मम्मी' कहकर पुकारता रहा। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंचे गए और महिला को समझाने की कोशिश की। तमाम प्रयासों के बावजूद महिला ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें बच्चे की आवाज सुनाई दे रही है।

गंभीर हालत में दिल्ली रेफर

मुरैना जिले मे महिला के नीचे गिरने से वो गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे कार से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने के कारण उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। फिलहाल महिला का दिल्ली में उपचार चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

महिला ने क्यों उठाया ये कदम?

महिला ने किन परिस्थितियों में चौथी मंजिल से छलांग लगाई इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के पीछे पारिवारिक या अन्य कारणों को लेकर भी अभी कोई पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में आधिकारिक जांच की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी