स्थानीयों का प्रदर्शन (फोटो सोर्स- नवभारत) 
मंदसौर

मंदसौर: बिजली कटौती पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रेवास देवड़ा में वितरण केंद्र का घेराव, शामगढ़ में चक्काजाम

Mandsaur Electricity News : मंदसौर जिले में लगातार बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने रेवास देवड़ा में बिजली वितरण केंद्र का घेराव किया, जबकि शामगढ़ में चक्काजाम कर प्रदर्शन किया।

प्रीतेश जैन

Mandsaur Power Cut Protest: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। बारिश के मौसम में लोड मैनेजमेंट के नाम पर हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगों ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रदर्शन किया। रेवास देवड़ा गांव में ग्रामीणों ने बिजली वितरण केंद्र का घेराव किया, जबकि शामगढ़ में लोगों ने चक्काजाम कर विरोध दर्ज कराया।

बताया जा रहा है कि बीती रात रेवास देवड़ा गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में बिजली वितरण केंद्र पहुंचे और नारेबाजी करते हुए घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने केंद्र परिसर में हल्की तोड़फोड़ भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

बार-बार कटौती से जनजीवन प्रभावित

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से लगातार बिजली कटौती हो रही है। बारिश के मौसम में घंटों बिजली नहीं रहने से घरेलू कामकाज, बच्चों की पढ़ाई और खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। रात के समय अंधेरा रहने से सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे लोग दहशत में हैं।

शामगढ़ में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

रेवास देवड़ा के अलावा शामगढ़ नगर में भी आसपास के ग्रामीण अंचलों के लोगों ने देर रात डिम्पल चौराहे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली कटौती तत्काल बंद करने और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा समझाइश के बाद देर रात प्रदर्शन समाप्त कराया गया।

जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से की चर्चा

बढ़ते विरोध को देखते हुए जिले के जनप्रतिनिधियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि लोड मैनेजमेंट के कारण हो रही बिजली कटौती को जल्द कम किया जाएगा और बिजली व्यवस्था सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मानसून में बढ़ी लोगों की परेशानी

लगातार बारिश के बीच बिजली कटौती ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी समस्या बन गई है। लोगों का कहना है कि अंधेरे के कारण सुरक्षा संबंधी खतरे बढ़ रहे हैं और सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्यिकान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता