घटना स्थल की फोटो (सोर्स- नवभारत) 
मंदसौर

मंदसौर एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 4 लोगों की मौके पर मौत, 2 की हालत गंभीर

Delhi Mumbai Expressway Accident : मंदसौर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्रीतेश जैन

Mandsaur Road Accident : मंदसौर में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सीतामऊ थाना क्षेत्र के तितरोद के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस के अनुसार रेनॉल्ट ट्राइबर कार में कुल छह लोग सवार थे। सभी महाराष्ट्र के औरंगाबाद क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। वे दिल्ली से मोबाइल उपकरणों का सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

1 घंटे तक कार में फंसे रहे घायल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार में सवार लोग बुरी तरह फंस गए थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक लोग वाहन के भीतर फंसे रहे। घटना के तुरंत बाद राहगीरों और अन्य वाहन चालकों ने राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतकों के परिजनों को दी गई सूचना

हादसे में सचिन गंगाधर, संदीप बोरसे, राजेंद्र कोवडे और रवींद्र काले की मौत हो गई। वहीं अब्दुल खलील और उमर जागीरदार गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है। सीतामऊ थाना पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके मंदसौर पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल चारों शवों को सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखा गया है।

ट्रक चालक मौके से फरार

पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और एक्सप्रेस-वे के निगरानी तंत्र की मदद से ट्रक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा