सर्प मित्र अमन गोहिया की मौत (फोटो सोर्स- नवभारत)
मण्डला

सांपों की जान बचाते-बचाते चली गई सर्प मित्र की जान, कोबरा के डसने से अमन गोहिया का निधन

Mandla News : मंडला के प्रसिद्ध सर्प मित्र अमन गोहिया (बॉबी) की कोबरा सांप के डसने से इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्राम डुंगरा में रेस्क्यू अभियान के दौरान यह हादसा हुआ।

दीपक ताम्रकार, प्रीतेश जैन

Mandla Snake Rescuer Aman Gohiya Death: मंडला जिले के बिछिया निवासी और लोकप्रिय सर्प मित्र अमन गोहिया (बॉबी) का कोबरा सांप के डसने से उपचार के दौरान निधन हो गया। वर्षों तक निस्वार्थ भाव से विषैले सांपों का रेस्क्यू कर लोगों और वन्यजीवों की रक्षा करने वाले अमन की मौत से पूरे जिले में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को ग्राम डुंगरा में एक कोबरा सांप के रेस्क्यू के लिए अमन गोहिया पहुंचे थे। रेस्क्यू के दौरान सांप को सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा डिब्बा अचानक क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान कोबरा बाहर निकल आया और उसने अमन के पैर में डस लिया। घटना के तुरंत बाद उन्हें जिला अस्पताल मंडला ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालांकि डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सर्प संरक्षण के लिए समर्पित थे अमन

अमन गोहिया लंबे समय से सर्प संरक्षण और वन्यजीव बचाव के कार्य से जुड़े हुए थे। उन्होंने सैकड़ों विषैले सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में छोड़ा। उनकी सूझबूझ और साहस के कारण कई बार लोगों की जान भी बची। मंडला और आसपास के क्षेत्रों में वे एक समर्पित सर्प मित्र के रूप में जाने जाते थे।

ये भी पढ़ें : सिंगरौली में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: शादी का दबाव बना रहा था युवक, प्रेमिका ने गला घोंटकर की हत्या

सोशल मीडिया पर दी जा रही श्रद्धांजलि

अमन के निधन की खबर सामने आते ही मंडला सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहस, सेवा भावना और वन्यजीव संरक्षण के प्रति समर्पण को याद किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अमन ने हमेशा बिना किसी स्वार्थ के लोगों और बेजुबान वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए काम किया। अमन गोहिया का असमय निधन न केवल उनके परिवार बल्कि वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों और पूरे मंडला जिले के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?