सीहोर में कुबेरेश्वर धाम के पास होटल की खिड़की से कपल का वीडियो बनाकर वायरल किया (कॉन्सेप्ट फोटो- एआई) 
मध्य प्रदेश

'कुबेरेश्वर धाम' में गंदा काम! होटल के कमरे से कपल का प्राइवेट VIDEO लीक; घिनौनी हरकत पर एक्शन

Madhya Pradesh के सीहोर जिले में स्थित कुबेरेश्वर धाम से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया, होटल में ठहरने वाले यात्रियों की सुरक्षा व निजता पर गंभीर सवाल खड़े किए। कपल का प्राइवेट वीडियो बनाकर लीक किया।

सौरभ शर्मा

Kubereshwar Dham Sehore Hotel Viral Video: आस्था के केंद्र सीहोर के कुबेरेश्वर धाम से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने होटल में ठहरने वाले यात्रियों की सुरक्षा और निजता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां दर्शन करने आए राजस्थान के एक कपल का होटल के कमरे में प्राइवेट वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। यह घिनौनी हरकत किसी और ने नहीं, बल्कि पास के ही एक होटल में काम करने वाले युवक ने की। इस घटना ने पवित्र धाम की मर्यादा को तो तार-तार किया ही है, साथ ही लोगों के भरोसे को भी बड़ा झटका दिया है।

यह पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब वीडियो सोशल मीडिया पर घूमने लगा। बताया जा रहा है कि राजस्थान से आया यह जोड़ा कुबेरेश्वर धाम क्षेत्र के एक होटल में रुका हुआ था। कमरे की लाइट जल रही थी और पर्दा थोड़ा खुला रह गया था। इसी का फायदा उठाते हुए पास की बिल्डिंग में मौजूद एक युवक ने चोरी-छिपे उनका आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। उसने यह वीडियो अपने तक सीमित नहीं रखा, बल्कि मजे लेने के लिए अपने दोस्तों को भी भेज दिया। देखते ही देखते यह वीडियो मोबाइल-दर-मोबाइल फैल गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

मैनेजर की सजगता से खुला राज

इस पूरी घटना का खुलासा होटल डमरूवाला के मैनेजर कृष्णपाल उर्फ कृष्णा वर्मा की शिकायत के बाद हुआ। 8 दिसंबर को जब उन्हें इस बात की भनक लगी, तो उन्होंने आरोपी युवक सुमित पैरवाल का मोबाइल चेक किया। मोबाइल में वही वीडियो मिला, जिसमें उनके होटल में ठहरा कपल नजर आ रहा था। मैनेजर ने बिना देरी किए मंडी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उनकी सतर्कता के कारण ही पुलिस समय रहते आरोपियों तक पहुंच सकी और उनकी पहचान हो पाई। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के रडार पर चार दोस्त

पुलिस ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। सीएसपी अभिनंदना शर्मा ने जानकारी दी कि मंडी थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों के नाम अंकित जाटव, विनोद मालवीय, सुमित पैरवाल और कमलेश उर्फ कनक कौशल हैं। मंडी थाना प्रभारी सुनील मेहर ने बताया कि मैनेजर की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि किसी की निजता भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही वे सलाखों के पीछे होंगे।

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी