खंडवा हाईवे चक्का जाम (सोर्स- सोशल मीडिया) 
खण्डवा

खंडवा हाईवे पर संग्राम: गोवंश वध के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर भारी चक्का जाम

Khandwa Cow Slaughtered Case: खंडवा के सिंहाड़ा में कथित गोवंश वध पर बवाल, मुख्य आरोपी पर रासुका के बाद भी ग्रामीणों का भोपाल हाईवे पर चक्का जाम, अवैध मकान ढहाने की मांग।

सजल रघुवंशी

Khandwa Highway Blockade: खंडवा जिले के मोघट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंहाड़ा के मूंदवाड़ा में कथित गोवंश वध के मामले को लेकर लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बकरी ईद के दूसरे दिन सामने आए इस मामले के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एक आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तारी के बाद भी ग्रामीणों में नाराजगी

हालांकि एमपी पुलिस की कार्रवाई के बावजूद ग्रामीणों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। उनका कहना है कि केवल गिरफ्तारी कर देना पर्याप्त नहीं है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मामले में शामिल आरोपियों के मकानों और अन्य संपत्तियों की अब तक जांच नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आरोपियों द्वारा किसी प्रकार के अवैध निर्माण किए गए हैं तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसी मांग को लेकर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

हाईवे पर चक्का जाम, यातायात हुआ प्रभावित

सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता नर्मदानगर-भोपाल हाईवे पर एकत्रित हुए और चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। अचानक हुए प्रदर्शन के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों और यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

चक्का जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी मांगों को सुना और नियमानुसार जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया।

काफी समझाइश के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना आंदोलन समाप्त किया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई जारी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पूरे मामले पर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर लोगों की नजर बनी हुई है।

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ