स्वामित्व योजना के खिलाफ पटवारियों का प्रदर्शन फोटो सोर्स- नवभारत
खण्डवा

स्वामित्व योजना के खिलाफ खंडवा में पटवारियों ने खोला मोर्चा, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर CM के नाम सौंपा ज्ञापन

Khandwa Patwari Protest : स्वामित्व योजना के खिलाफ खंडवा में पटवारी संघ ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ ने भूमिका और अधिकार स्पष्ट करने की मांग की है।

नितिन झवर, प्रीतेश जैन

Swamitva Yojana Patwari Protest : खंडवा में स्वामित्व योजना के खिलाफ पटवारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया। पटवारी संघ के पदाधिकारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और तीन सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पटवारी संघ ने योजना में अपनी भूमिका और अधिकारों को स्पष्ट किए जाने की मांग उठाई है।

पटवारी संघ के अश्वनी सैनी ने बताया कि प्रदेश में 17 सितंबर से स्वामित्व योजना प्रारंभ होने जा रही है। योजना के तहत पटवारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। संघ का कहना है कि योजना में पटवारियों की भूमिका और अधिकारों को लेकर अब तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। ऐसे में मैदानी स्तर पर योजना के क्रियान्वयन को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है।

13 अगस्त के पत्र से दी गई जिम्मेदारी

अश्वनी सैनी के मुताबिक, राजस्व विभाग की ओर से 13 अगस्त 2026 को जारी पत्र के माध्यम से पटवारियों को स्वामित्व योजना में जिम्मेदारी दी गई है। संघ का कहना है कि जब पटवारियों से योजना से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य कराए जा रहे हैं, तो उनकी जिम्मेदारियों के साथ अधिकार भी स्पष्ट किए जाने चाहिए। संघ ने इसी मुद्दे को लेकर सरकार के सामने अपनी मांग रखी है।

‘जिम्मेदारी दी तो अधिकार भी स्पष्ट करें’

पटवारी संघ की प्रमुख मांग है कि स्वामित्व योजना में पटवारियों की भूमिका और अधिकारों को स्पष्ट करते हुए गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाए। संघ का कहना है कि केवल जिम्मेदारी सौंपने से मैदानी स्तर पर काम करना पर्याप्त नहीं होगा। अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भूमिका और अधिकारों की स्पष्टता जरूरी है, ताकि योजना से जुड़े कार्यों को व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा सके।

तीन सूत्रीय मांगों के तत्काल निराकरण की मांग

ज्ञापन के माध्यम से पटवारी संघ ने अपनी तीनों मांगों का तत्काल निराकरण करने की मांग की है। संघ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपकर स्वामित्व योजना शुरू होने से पहले स्थिति स्पष्ट करने की मांग रखी। अब योजना के आगाज से पहले सरकार की ओर से पटवारियों की मांगों पर क्या कदम उठाया जाता है, इस पर नजर रहेगी।

PM Narendra Modi Birthday Live: एफिल टावर के सामने मनाया PM मोदी का जन्मदिन, देशभर से मंत्रियों ने दी बधाई

PM Modi Birthday Special: 25 वर्षों की यात्रा के बाद अगला लक्ष्य विकसित भारत 2047, तोड़ते जा रहे कई रिकॉर्ड

Semicon India: सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की ताकत दिखाएगा सेमीकॉन इंडिया, PM नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

Weather Alert: दिल्ली-यूपी से लेकर MP तक 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 Kmph तक चलेंगी हवाएं

तथाकथित पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग की पहली बैठक, भारत ने किया खारिज; कहा- कोई कानूनी आधार नहीं