आज इंदौर में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का कार्यक्रम, स्वामित्व योजना की नई पंजीयन प्रक्रिया का करेंगे शुभारंभ

Swamitva Yojana Registration: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज इंदौर पहुंचेंगे। वे राज्यस्तरीय कार्यक्रम में स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेखों के पंजीयन की नई प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे।
BJP national president Nitin Nabin
इंदौर में कार्यक्रम को लेकर तैयार किया गया डोम फोटो सोर्स - नवभारत
Published on
Updated on

Nitin Navin Indore Visit : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर आज राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों लिहाज से खास रहने वाला है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज इंदौर पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक उनके स्वागत की तैयारियां की गई हैं। रास्ते में जगह-जगह स्वागत मंच लगाए गए हैं, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा।

स्वामित्व योजना की नई प्रक्रिया का होगा शुभारंभ

नितिन नवीन इंदौर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में स्वामित्व योजना के तहत तैयार अधिकार अभिलेखों के पंजीयन की नई प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। इस नई व्यवस्था के जरिए वर्षों से जमीन और मकान पर काबिज लेकिन मालिकाना हक के पक्के दस्तावेज नहीं रखने वाले पात्र लोगों को संपत्ति से जुड़े अधिकार का लाभ देने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

इंदौर में करीब 30 हजार लाभार्थियों को मिलेगा लाभ

इंदौर और आसपास के क्षेत्रों के करीब 30 हजार लाभार्थियों को इस अभियान से जोड़ने की तैयारी है। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के अधिकार अभिलेख तैयार किए जा चुके हैं और अब उनके पंजीयन की प्रक्रिया को आसान बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

स्टांप ड्यूटी और पंजीयन शुल्क नहीं देना होगा

इस नई प्रक्रिया की अहम बात यह है कि पात्र हितग्राहियों से स्टांप ड्यूटी और पंजीयन शुल्क नहीं लिया जाएगा। सरकार ने इस प्रक्रिया में आने वाला खर्च खुद वहन करने का फैसला किया है। इससे उन परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से अपनी जमीन या मकान पर रह रहे हैं लेकिन दस्तावेजी स्वामित्व की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं।

पंचायत स्तर पर लगेंगे विशेष शिविर

ग्रामीणों को पंजीयन कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्रक्रिया को स्थानीय स्तर तक ले जाने की तैयारी है। पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां पात्र हितग्राहियों के अधिकार अभिलेखों से जुड़ी पंजीयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर भाजपा ने की खास तैयारी

नितिन नवीन के इंदौर दौरे को लेकर भाजपा संगठन की ओर से भी व्यापक तैयारियां की गई हैं। एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक कई स्थानों पर स्वागत मंच बनाए गए हैं। कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के इंदौर आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा है।

BJP national president Nitin Nabin
इंदौर में जर्जर मकान गिरने से बड़ा हादसा, 4 महिलाओं की मौत, मंत्री तुलसी सिलावट ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

एक मंच पर दिखेगा भाजपा का संगठन और सरकार

राज्यस्तरीय कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत पार्टी और सरकार के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। ऐसे में स्वामित्व योजना के शुभारंभ के साथ इंदौर में भाजपा के संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन की तस्वीर भी देखने को मिल सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com