राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
खण्डवा

18-19 जून को ओंकारेश्वर प्रवास पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दर्शन और यातायात व्यवस्था में बदलाव

Omkareshwar Traffic Diversion : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18-19 जून को ओंकारेश्वर दौरे पर रहेंगी। सुरक्षा के चलते मंदिर दर्शन, वीआईपी एंट्री और यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

प्रीतेश जैन

President Droupadi Murmu Omkareshwar Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 और 19 जून को धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरान मंदिर दर्शन और शहर की यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव किए गए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 18 जून को दोपहर करीब 1:30 बजे हेलीकॉप्टर से ओंकारेश्वर पहुंचेंगी। इसके बाद वे एनएचडीसी गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगी। शाम 6:20 बजे राष्ट्रपति ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और ममलेश्वर मंदिर में दर्शन और आरती में शामिल होंगी। प्रेसिडेंट का रात्रि विश्राम भी एनएचडीसी गेस्ट हाउस में रहेगा। 19 जून को सुबह राष्ट्रपति सिकल सेल जागरुकता एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम के बाद सुबह 11:30 बजे वे हेलीकॉप्टर से इंदौर के लिए रवाना होंगी।

मंदिर प्रशासन ने की विशेष व्यवस्थाएं

राष्ट्रपति के मंदिर दर्शन को लेकर मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन की जिम्मेदारी पंडित डंकेश्वर दीक्षित को सौंपी गई है। सुरक्षा कारणों से हेलीपैड से एनएचडीसी गेस्ट हाउस और वहां से मंदिर तक जाने वाले मार्गों पर आवश्यकता के अनुसार आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

18 जून दोपहर 3 बजे के बाद दर्शन रहेंगे बंद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को देखते हुए 18 जून को दोपहर 3 बजे के बाद ओंकारेश्वर और ममलेश्वर मंदिर में आम श्रद्धालुओं के साथ वीआईपी दर्शन भी बंद रहेंगे। प्रशासन ने इस अवधि में वीआईपी टिकट बुकिंग पर भी रोक लगा दी है।

तीन दिन तक लागू रहेगी बदली यातायात व्यवस्था

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए ओंकारेश्वर क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है, जो 19 जून दोपहर तक प्रभावी रहेगा। भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। वहीं बसों और छोटे-बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को ट्रेंचिंग ग्राउंड और ताम्रकार पार्किंग क्षेत्र से मंदिर तक पैदल जाना होगा। राष्ट्रपति के काफिले के दौरान कुछ मार्गों को अस्थायी रूप से नो व्हीकल जोन बनाया जाएगा।

प्रशासन की स्थानीय नागरिकों से अपील

प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में सहयोग करें, ताकि राष्ट्रपति का प्रवास शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से पूरा हो सके।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां