खंडवा पुलिस का हेलमेट बैंक फोटो सोर्स- नवभारत
खण्डवा

खंडवा में अब लोन पर मिलेगा हेलमेट, पुलिस ने शुरू किया हेलमेट बैंक, काम के बाद लौटाना होगा

Khandwa Police Free Helmet Facility : खंडवा पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने की समस्या कम करने के लिए हेलमेट बैंक शुरू किया है। लोग निशुल्क हेलमेट लेकर काम के बाद जमा कर सकेंगे।

नितिन झवर, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • खंडवा पुलिस ने शुरू किया हेलमेट बैंक।

  • एसपी अगम जैन ने कारवाड़ी पुलिस चौकी पर किया शुभारंभ।

  • नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर निशुल्क मिलेगा हेलमेट।

  • कारवाड़ी चौकी पर सुबह 9 से शाम 6 बजे तक सुविधा।

  • ट्रैफिक थाने से 24 घंटे हेलमेट मिलने की व्यवस्था।

Khandwa Helmet Bank : बैंक से पैसे उधार लेने की बात तो आम है, लेकिन अब मध्य प्रदेश के खंडवा में जान की सुरक्षा के लिए भी हेलमेट ‘लोन’ पर मिल सकेगा। खंडवा पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने की समस्या कम करने के लिए हेलमेट बैंक की शुरुआत की है।

पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने कारवाड़ी पुलिस चौकी पर इस सुविधा का शुभारंभ किया। यहां से लोग निशुल्क हेलमेट लेकर अपना काम पूरा होने के बाद वापस जमा कर सकेंगे।

नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर लेना होगा हेलमेट

खंडवा पुलिस की इस पहल का उद्देश्य उन लोगों को सुरक्षा उपलब्ध कराना है, जो जल्दबाजी में घर से निकलते समय हेलमेट भूल जाते हैं या जिनके पास उस समय हेलमेट उपलब्ध नहीं होता। ऐसे लोग कारवाड़ी पुलिस चौकी से हेलमेट ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा। हेलमेट लेने का समय भी रिकॉर्ड किया जाएगा और उपयोग के बाद उसे वापस जमा करना होगा।

सुबह 9 से शाम 6 बजे तक मिलेगी सुविधा

शुरुआती चरण में कारवाड़ी पुलिस चौकी पर हेलमेट बैंक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होगा। इसके अलावा ट्रैफिक थाने से 24 घंटे हेलमेट लेने की सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है। पुलिस की योजना है कि जरूरतमंद लोग इस व्यवस्था का इस्तेमाल कर बिना हेलमेट सड़क पर निकलने से बच सकें।

एक हेलमेट से कई लोगों को मिल सकेगा लाभ

हेलमेट बैंक की व्यवस्था में लोग काम पर जाने, खेती-किसानी या किसी अन्य जरूरी काम के लिए निकलते समय हेलमेट ले सकेंगे। काम पूरा होने पर उसे लौटाने से वही हेलमेट दूसरे व्यक्ति के उपयोग में भी आ सकेगा। पुलिस का मानना है कि इससे हेलमेट की कमी या उसे घर भूल जाने के कारण बिना हेलमेट वाहन चलाने की स्थिति को कम करने में मदद मिल सकती है।

दूसरे स्थानों पर भी खोलने की तैयारी

खंडवा पुलिस की ओर से शुरू की गई इस व्यवस्था को लोगों का अच्छा सहयोग मिलता है, तो शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी हेलमेट बैंक शुरू करने की योजना है। इस पहल के जरिए पुलिस लोगों को यातायात नियमों के पालन और सड़क पर अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना चाहती है। संदेश यही है कि जरूरी काम के लिए निकलते समय हेलमेट पहनना न भूलें और यदि हेलमेट उपलब्ध नहीं है, तो सुविधा का उपयोग कर सुरक्षित सफर करें।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG