प्रदर्शन (फोटो सोर्स- नवभारत) 
खण्डवा

खंडवा: हिंदू संगठनों ने एसपी कार्यालय घेरा, पुलिस कार्रवाई के विरोध में सड़क पर बैठकर किया चक्काजाम

Hindu Organizations Protest: खंडवा में हिंदू संगठनों ने कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरणों के विरोध में SP ऑफिस का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम किया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

प्रीतेश जैन

Khandwa SP Office Protest:  खंडवा में कोतवाली थाना क्षेत्र में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरणों के विरोध में शनिवार को हिंदू जागरण मंच सहित विभिन्न हिंदू संगठनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दोपहर करीब 12 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे और मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठ गए।

प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ता एसपी कार्यालय के सामने सड़क पर बैठ गए, जिससे हरसूद-बैतूल मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। सड़क पर वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए बाधित रही और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रशासन ने दिया था उचित कार्रवाई का भरोसा

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व कोतवाली थाना क्षेत्र में हिंदू संगठन के कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए थे। इसी कार्रवाई के विरोध में चार दिन पहले भी संगठनों ने कोतवाली थाने का घेराव किया था। उस समय प्रशासन द्वारा मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। साथ ही राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए आंदोलन को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था।

मुख्य द्वार पर किया धरना प्रदर्शन

हिंदू संगठनों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से दिए गए आश्वासन के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी कारण शनिवार को संगठनों ने दोबारा आंदोलन का आह्वान किया और एसपी कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

भीषण गर्मी के बीच प्रदर्शन करीब एक घंटे से अधिक समय तक जारी रहा। प्रदर्शन स्थल पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास करते रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक तथा उग्र रूप दिया जाएगा।

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब