खंडवा कांग्रेस ने फूंका जनार्दन मिश्रा का पुतला फोटो सोर्स- नवभारत
खण्डवा

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के किसानों पर दिए बयान को लेकर बवाल, खंडवा में कांग्रेस ने रैली निकालकर फूंका पुतला

Janardan Mishra Farmers Controversial Statement : जनार्दन मिश्रा की किसानों पर टिप्पणी के विरोध में खंडवा कांग्रेस ने रैली निकालकर पुतला फूंका। माफी और इस्तीफे की मांग के साथ आंदोलन की चेतावनी दी।

नितिन झवर, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • खंडवा में कांग्रेस ने भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर प्रदर्शन किया।

  • गांधी भवन से रैली निकालकर मिश्रा का पुतला फूंका।

  • शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने माफी की मांग की।

  • कांग्रेस नेताओं ने सांसद से इस्तीफा देने की मांग की।

Khandwa Congress Protest Against Janardan Mishra Statement : रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के किसानों को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में शनिवार को खंडवा में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

जिला कांग्रेस कमेटी शहर और किसान कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध रैली निकालकर सांसद का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने बयान को किसानों का अपमान बताते हुए सांसद से माफी मांगने और इस्तीफा देने की मांग की।

गांधी भवन से निकाली विरोध रैली

खंडवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन से रैली शुरू की, जो बॉम्बे बाजार होते हुए केवलराम पेट्रोल पंप चौराहे पहुंची। यहां सांसद जनार्दन मिश्रा का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने 'जनार्दन मिश्रा इस्तीफा दो' और 'किसानों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में' जैसे नारे लगाए।

माफी नहीं मांगी तो घेराव की चेतावनी

शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सांसद को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर कांग्रेस विधायक और सांसदों के घरों का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के सम्मान के मुद्दे पर पार्टी पीछे नहीं हटेगी।

खंडवा आने पर उग्र विरोध की चेतावनी

किसान कांग्रेस नेता सोनू गुर्जर ने भी सांसद के बयान की निंदा की। उन्होंने चेतावनी दी कि जनार्दन मिश्रा के खंडवा आने पर उनका उग्र विरोध किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती।

खेत में जाकर समझें मेहनत

किसान राजाराम पटेल ने कहा कि किसानों की मेहनत और परेशानियों का अंदाजा खेतों में जाकर ही लगाया जा सकता है। सांसद को खेत में पानी चलाकर देखना चाहिए, तब उन्हें किसान की मेहनत समझ आएगी। उन्होंने कहा कि आज किसान यूरिया के लिए टोकन और खाद की तलाश में भटक रहा है। ऐसे समय में किसानों को लेकर इस तरह की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है।

आंदोलन जारी रखने का ऐलान

जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह धारकवाड़ी ने भी भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान की निंदा करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किसानों के सम्मान की लड़ाई जारी रखने का संकल्प जताया।

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल

Priya Saroj Net Worth: सांसद प्रिया सरोज कितनी संपत्ति की मालिक हैं? क्रिकेटर रिंकू सिंह की बनेंगी पत्नी

Microsoft Outage के बाद हैकर्स हुए एक्टिव, फर्जी ईमेल भेजकर पासवर्ड चुराने की कोशिश; कंपनी ने किया अलर्ट

मणिपुर में बन रही देश की पहली नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी NSU, अगले सत्र से हो सकती है शुरू