खंडवा में भारत तिब्बत समन्वय संघ के केंद्रीय संयोजक हेमेन्द्र तोमर फोटो सोर्स - नवभारत
खण्डवा

हेमेन्द्र तोमर बोले - कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए देशव्यापी जनजागरण जरूरी, चीनी सामान का करें बहिष्कार

Hemendra Tomar Statement : भारत तिब्बत समन्वय संघ के केंद्रीय संयोजक हेमेन्द्र तोमर ने खंडवा में कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए जनजागरण की अपील की। चीनी वस्तुओं के बहिष्कार की मांग।

नितिन झवर, शाजेब खान

Highlights :

  • भारत तिब्बत समन्वय संघ के केंद्रीय संयोजक हेमेन्द्र तोमर खंडवा पहुंचे।

  • श्री गणेश गौशाला में गोपूजन के बाद पत्रकारों से की चर्चा।

  • कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए देशव्यापी जनजागरण की अपील।

  • चीन से कम से कम 10 हजार भारतीय श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति देने की मांग।

  • चीनी वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी उत्पाद अपनाने का आह्वान।

Hemendra Tomar Kailash Mansarovar Statement : खंडवा जिले में भारत तिब्बत समन्वय संघ के केंद्रीय संयोजक हेमेन्द्र तोमर ने कैलाश मानसरोवर को चीन के कब्जे से मुक्त कराने के लिए देशव्यापी जनजागरण और संगठित प्रयासों की जरूरत बताई है। खंडवा प्रवास के दौरान श्री गणेश गौशाला में गोपूजन के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर की मुक्ति केवल धार्मिक मुद्दा नहीं,बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान और सांस्कृतिक अस्मिता से जुड़ा विषय है। उन्होंने चीन की आर्थिक ताकत को कमजोर करने के लिए चीनी वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की।

हर हिंदू के जीवन का लक्ष्य बने कैलाश मानसरोवर की मुक्ति

हेमेन्द्र तोमर ने कहा कि तिब्बत से चीन की विदाई और कैलाश मानसरोवर की मुक्ति होने तक भारत तिब्बत समन्वय संघ अपने अभियान से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर को हर हिंदू के जीवन का महत्वपूर्ण लक्ष्य बनाना चाहिए। उनके मुताबिक इस उद्देश्य के लिए देशभर में एकजुट होकर जनजागरण अभियान चलाने और संगठित जनशक्ति तैयार करने की जरूरत है।

राम मंदिर और धारा 370 का दिया उदाहरण

तोमर ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने का उदाहरण देते हुए कहा कि लंबे संघर्ष और जनसमर्थन के बाद ये बदलाव संभव हुए। उन्होंने दावा किया कि इसी तरह सामूहिक प्रयासों और संगठित जनशक्ति के जरिए कैलाश मानसरोवर की मुक्ति का रास्ता भी तैयार किया जा सकता है।

बोले- कैलाश यात्रा के लिए चीन की अनुमति लेनी पड़ती है

तोमर ने कहा कि भारतीय श्रद्धालुओं को कैलाश मानसरोवर के दर्शन के लिए चीन की अनुमति लेनी पड़ती है। उन्होंने दावा किया कि सालभर में एक हजार से भी कम श्रद्धालु वहां पहुंच पाते हैं। उन्होंने चीन से कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए वीजा प्रक्रिया आसान करने और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाकर कम से कम 10 हजार भारतीयों को दर्शन की अनुमति देने की मांग की।

पाकिस्तान से ज्यादा चीन से खतरा, चीनी सामान के बहिष्कार की अपील

भारत की सुरक्षा को लेकर अपनी बात रखते हुए तोमर ने कहा कि देश को पाकिस्तान से ज्यादा खतरा चीन से है। उन्होंने कहा कि चीन के बढ़ते प्रभाव को चुनौती देने के लिए आर्थिक मोर्चे पर भी प्रयास करने होंगे। इसके लिए देशवासियों को चीन में निर्मित वस्तुओं का उपयोग बंद कर स्वदेशी उत्पाद अपनाने चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा के मुद्दों पर केवल सरकार पर निर्भर रहने के बजाय समाज को भी संगठित होकर अपनी भूमिका निभानी होगी।

दुनिया का सबसे प्रभावशाली मुसलमान कौन है? भारत के इस मौलाना को मिली जगह, देखें लिस्ट

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, भीषण मुठभेड़ में लश्कर का आतंकी लतीफ भट ढेर

मेरे प्यारे पापा, मेरी मां, कल सुबह 6 बजे मैं मर जाऊंगा, कौन थे दक्षिण भारत के भगत सिंह

राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक संकट की कगार पर भारत; बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Kulgam: लतीफ भट नहीं करेगा आत्मसमर्पण, सुरक्षाबलों की कोशिशें नाकाम, 3 मंजिला मस्जिद में छुपा आतंकी