हरीश चौधरी (फोटो सोर्स- नवभारत) 
खण्डवा

खंडवा में कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी का भाजपा पर हमला, बोले- 'नरेंद्र मोदी अब झुकेंद्र मोदी हो गए हैं'

Harish Choudhary Statement: हरीश चौधरी ने PM नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 'झुकेंद्र मोदी' टिप्पणी करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और दतिया उपचुनाव पर बयान दिया।

प्रीतेश जैन

Harish Choudhary Khandwa Visit: खंडवा में आयोजित कांग्रेस के दो दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार हर स्तर पर देश और समाज को झुकाने का काम कर रही है।

हरीश चौधरी ने कहा कि "सामान्य दिनों में नरेंद्र मोदी थे, लेकिन अब अच्छे दिनों में झुकेंद्र मोदी हो गए हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश की विभिन्न संस्थाओं और वर्गों को दबाव का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि "धर्म को आरएसएस के सामने झुकाया गया, देश को ट्रंप के सामने झुकाया गया, ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा को झुकाया गया, किसानों को खाद के संकट के सामने झुकना पड़ा और छात्रों को न्याय के बजाय अन्याय के आगे झुकाया गया।"

मजबूती से चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने के सवाल पर हरीश चौधरी ने कहा कि टिकट देना या काटना भाजपा का आंतरिक विषय है। यह उनका अधिकार है, लेकिन दतिया की जनता जानती है कि घनश्याम जी जैसा उम्मीदवार कोई दूसरा नहीं हो सकता। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस दतिया उपचुनाव में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस के कंधों पर संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी

कांग्रेस प्रभारी ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कंधों पर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। चौधरी ने कहा कि आने वाले चुनाव संगठन की ताकत और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर लड़े जाएंगे।

गर्मा सकती है प्रदेश की राजनीति

खंडवा में दिए गए हरीश चौधरी के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। माना जा रहा है कि उनके बयान पर भाजपा की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आ सकती है।

https://youtu.be/5fOu2jAX3Ik?si=d6waanX7iiB2LXoV

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा

आपदा की मार झेल रही दुनिया! नेपाल-पनामा की तबाही के बीच UN का सेंडाई फ्रेमवर्क को लोग कर रहे याद

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई