नेहा पच्चीसिया रिश्वत केस (सोर्स- सोशल मीडिया) 
कटनी

एयर होस्टेस से CSP बनीं नेहा पच्चीसिया पर गंभीर आरोप, वसूली कांड में SP का बड़ा एक्शन; चालक आरक्षक निलंबित

SP Action On Neha Pachisiya: एयर होस्टेस से CSP बनीं नेहा पच्चीसिया विवादों में, ट्रांसपोर्टर से वसूली के आरोप में चालक निलंबित, 3 थानों का प्रभार छिना।

सजल रघुवंशी

CSP Neha Pachisiya Bribery Case: कभी एयर होस्टेस की ग्लैमरस नौकरी छोड़कर पुलिस सेवा में आकर मिसाल कायम करने वाली कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) नेहा पच्चीसिया अब गंभीर विवादों और आरोपों के घेरे में आ गई हैं। एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी से कथित तौर पर अवैध वसूली (रिश्वत) का मामला सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कटनी पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनय विश्वकर्मा ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है।

कटनी के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी महेंद्र कुमार जैन ने एसपी को दी गई अपनी लिखित शिकायत में बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार 21 जुलाई की रात चेकिंग के दौरान उनकी हाईवा गाड़ी को रोका गया और छोड़ने के एवज में 30,000 रुपये की मांग की गई। व्यवसायी का दावा है कि 25,000 रुपये मौके पर ही दे दिए गए थे, जबकि बाकी 5,000 रुपये अगले दिन सीएसपी के चालक के माध्यम से पहुँचाने की बात तय हुई थी।शिकायतकर्ता ने अपने दावों को सही साबित करने के लिए पुलिस को कुछ अहम दस्तावेज़ और साक्ष्य भी सौंपे हैं और मामले में निष्पक्ष जाँच की माँग की है।

एसपी की त्वरित कार्रवाई- चालक निलंबित, 3 थानों का प्रभार छिना

शिकायत मिलते ही एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने प्राथमिक जाँच कराई और तत्काल प्रभाव से कड़े कदम उठाए सीएसपी नेहा पच्चीसिया के चालक आरक्षक केशव सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। नया कार्य विभाजन आदेश जारी करते हुए सीएसपी से तीन महत्वपूर्ण थानों—कुठला, माधवनगर और रंगनाथ नगर—का प्रभार वापस ले लिया गया। इन तीनों थानों की कमान अब डीएसपी शिवा पाठक को सौंप दी गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई जांच की कमान

पूरे प्रकरण की विस्तृत जाँच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य को सौंपी गई है। एएसपी कमल मौर्य ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उन्होंने पुष्टि की कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चालक को निलंबित किया गया है और कार्य विभाजन बदला गया है। जाँच पूरी होते ही रिपोर्ट एसपी को सौंपी जाएगी।

हत्या के मामले में 'डिफॉल्ट जमानत' से भी बढ़ीं मुश्किलें

नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें केवल वसूली के आरोपों तक ही सीमित नहीं हैं। एक अन्य गंभीर मामले में भी विभागीय जाँच जारी है। आरोप है कि हत्या के एक मामले में 90 दिनों के भीतर चालान (चार्जशीट) पेश नहीं किया गया, जिसके चलते मुख्य आरोपी को अदालत से 'डिफॉल्ट जमानत' मिल गई। इस मामले में आरोपी ने कोर्ट में परिवाद दायर कर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसकी अलग से विभागीय जांच चल रही है।

https://youtu.be/rWC00MKTpGQ?si=S62NyKFcv8sW30aU

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

PM Narendra Modi Birthday Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्ज मेलोनी ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच