जीतू पटवारी, फोटो- सोशल मीडिया 
मध्य प्रदेश

'सबसे ज्यादा नशा मध्य प्रदेश की महिलाएं कर रही हैं', जीतू पटवारी के बयान पर हमलावर हुई भाजपा

Jeetu Patwari: मध्य प्रदेश की सियासत इन दिनों कांग्रेस और बीजेपी के बीच तीखी बयानबाजी का मैदान बनी हुई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के हालिया बयान ने इस राजनीतिक टकराव को और गर्मा दिया है।

प्रतीक पाण्डेय

Jeetu Patwari on Liquor Consumption in MP: जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि देश में सबसे ज्यादा शराब की खपत मध्य प्रदेश में हो रही है और इसमें महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने जिस “लाडली बहन योजना” के नाम पर वोट हासिल किए, वही महिलाएं अब शराब के नशे में डूबी हुई हैं।

कांग्रेस नेता का यह बयान प्रदेश की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है। इस बयान ने बीजेपी को भी आक्रामक प्रतिक्रिया देने पर मजबूर कर दिया। पटवारी के इस बयान ने मध्य प्रदेश की राजनीति को नई दिशा दे दी है।

महिलाओं को लेकर क्या बोले पटवारी?

पटवारी ने यह भी दावा किया कि ड्रग्स के मामले में मध्य प्रदेश पंजाब को पीछे छोड़ चुका है। उनके अनुसार प्रदेश में बेरोजगारी और नशे की लत युवाओं का भविष्य चौपट कर रही है और इसके लिए सीधे तौर पर बीजेपी जिम्मेदार है। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर किसी का बेटा नशे का शिकार हो रहा है या बेरोजगार है, तो इसके पीछे राज्य की भाजपा सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमें तमगा मिला है कि देश में कहीं महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं तो मध्य प्रदेश की महिलाएं पीती हैं। ये समृद्ध मध्य प्रदेश का सपना देखने वाली बीजेपी ने प्रदेश का ऐसा हाल कर दिया है।

कुपोषण और गरीबी फर पटवारी ने भाजपा को सुनाया

कांग्रेस नेता का यह बयान प्रदेश की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है। उन्होंने न सिर्फ शराब और ड्रग्स को लेकर सरकार की नाकामी बताई बल्कि यह भी कहा कि मध्य प्रदेश आज भी सबसे ज्यादा कुपोषण और गरीबी झेल रहा है। पटवारी ने सवाल उठाया कि बीजेपी सरकार ने नशे के खिलाफ कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाए, जबकि हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

पटवारी के बयान पर हमलावर हुई भाजपा

पटवारी के इस बयान ने बीजेपी को आक्रामक प्रतिक्रिया देने के लिए मजबूर कर दिया। पार्टी प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने पटवारी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने महिलाओं को शराबी बता कर उनका अपमान किया है। यह न सिर्फ महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली बात है बल्कि कांग्रेस पार्टी की सोच को भी उजागर करता है। यादव ने मांग की कि कांग्रेस को पटवारी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, वरना प्रदेश की महिलाएं उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी।

क्या बोलीं बीजेपी प्रवक्ता नेहा बग्गा

वहीं, बीजेपी प्रवक्ता नेहा बग्गा ने भी पटवारी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि जब किसी नेता की सोच खोखली हो जाती है, तो वह महिलाओं को बदनाम करने के लिए झूठे आंकड़ों का सहारा लेता है। उनका कहना था कि यह सिर्फ आंकड़ों का सवाल नहीं बल्कि महिलाओं की गरिमा से जुड़ा मामला है। नेहा ने पटवारी पर तंज कसते हुए कहा कि नशे में महिलाएं नहीं, बल्कि आपकी मानसिकता है।

कुल मिलाकर, पटवारी के इस बयान ने मध्य प्रदेश की राजनीति को नई दिशा दे दी है। एक तरफ कांग्रेस बीजेपी पर नशे और बेरोजगारी के मुद्दे पर निशाना साध रही है, वहीं बीजेपी इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए कांग्रेस को घेरने में जुटी है। आने वाले दिनों में यह विवाद प्रदेश की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन सकता है।

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन