कोदो के आटे की रोटी खाने से बीमार हुए लोग  (सोर्स- सोशल मीडिया)
जबलपुर

जबलपुर में कोदो का आटा बना जहर, एक ही परिवार के सात लोग हुए बीमार, अनाज में कीटनाशक मिले होने की आशंका

Food Poisoning Case Jabalpur: जबलपुर के सिहोरा के मोहसाम गांव में कोदो के आटे की रोटी खाने से सात लोगों की तबीयत बिगड़ी। मोहसाम गांव में मचा हड़कंप, प्रभावित लोगों का इलाज जारी।

पवन पटेल, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • जबलपुर से सामने आया फूड पॉइजनिंग का हैरान करने वाला मामला।

  • कोदो के आटे से बनी रोटी खाकर एक ही परिवार के सात लोग हुए बीमार।

  • कोदो के अनाज में कीटनाशक मिले होनी की आशंका।

  • अनाज की जांच में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीम।

Poisonous Kodo Millet Flour Case Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर से फूड पॉइजनिंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, कोदो के आटे से बनी रोटियां खाने के तुरंत बाद ही एक ही परिवार के सात लोगों की तबीयत खराब हो गई।

यह पूरा मामला सिहोरा के मोहसाम गांव का है। सिंकदर खान के परिवार ने घर में कोदो के आटे से रोटियां बनाई थी। परिवार के सभी सदस्यों ने इन रोटियों को खाया जिसके एक घंटे बाद ही सभी लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

परिवार के सदस्यों को हुई उल्टी और सिरदर्द की शिकायत

बता दें कि जबलपुर संभाग में भोजन के बाद परिवार के लोगों को चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गए। साथ ही परिवार वालों की बॉडी में झटके आने लगे जिससे परिवार और ज्यादा चिंता में आ गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

एक ही परिवार के सात लोग हुए बीमार

दरअसल, घटना में बीमार हुए लोगों में सिकंदर, जुम्नी, इकरार, रजीना रुखसार, रोजी और 11 साल की शबनम शामिल है। सभी की तबीयत बिगड़ने के बाद परिवार ने गांव के सरपंच से मदद मांगी जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस के द्वारा सिहोरा के सिविल हॉस्पिटल में पहुंचाया गया। जहां इलाज के बाद उन्हें मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कोदो के अनाज में कीटनाशक होने की आशंका

इस घटना के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कोदो के आटे में कीटनाशक मौजूद था। जिसे उपयोग से पहले साफ नहीं किया गया। इसी कारण से यह कोदो की रोटी पूरे परिवार के लिए जहर साबित हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उस अनाज की भी जांच में जुट गई है, जिसके इस्तेमाल करने से परिवार हुआ है।

Kal Ka Mausam: 20 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? चक्रवात अक्वान से बिगड़ेगा मौसम, IMD का अलर्ट

TVK विधायक VS Babu का निधन, स्टालिन को हराकर बने थे राजनीतिक चर्चा का केंद्र, CM विजय ने जताया दुख

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

GTA 5 से GTA 6 तक: पीएम मोदी ने गेम के बहाने गिनाई 12 साल की तरक्की, कांग्रेस ने बताया क्रिमिनल Duo

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल