सविता और उनका परिवार (फोटो सोर्स - नवभारत) 
जबलपुर

क्रूज हादसे की पीड़िता से पेन किलर और टिटनेस इंजेक्शन के लिए वसूले 4700 रुपए, अस्पताल का लाइसेंस रद्द

Jabalpur Hospital License Cancelled: बरगी डैम हादसे की पीड़िता से नोबेल अस्पताल में 4700 रुपए वसूले गए थे। ओवरचार्जिंग के मामले में प्रशासन ने संज्ञान के बाद अस्पताल का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है।

प्रीतेश जैन

Bargi Cruise Accident Case Update: जबलपुर में बरगी बांध क्रूज हादसे के बाद एक निजी अस्पताल द्वारा घायल महिला से प्राथमिक उपचार के नाम पर 4700 रुपए वसूलने के मामले में बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अस्पताल का लाइसेंस एक महीने के लिए रद्द कर दिया है।

बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल को क्रूज हादसे में घायल हुई सविता शर्मा को परिजनों के साथ गौर स्थित नोबल हॉस्पिटल ले जाया गया था। आरोप है कि अस्पताल में केवल पेन किलर और टिटेनस का इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज से 4700 रुपए वसूले गए थे। महिला का आरोप था कि इलाज से पहले अस्पताल में रुपए की बात की जाने लगी थी।

अस्पताल का लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित

हाल ही में मीडिया में मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने इसे संज्ञान में लिया और कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की। प्रारंभिक सत्यापन में आरोपों को गंभीर मानते हुए कार्रवाई की गई है। जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का लाइसेंस एक महीने के लिए रद्द करने का आदेश जारी किया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को तुरंत अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया जाए।

एक महीने तक मरीज भर्ती करने या इलाज करने की अनुमति नहीं

इसके अलावा इस अवधि में अस्पताल को किसी भी नए मरीज को भर्ती करने या इलाज करने की अनुमति नहीं होगी। जबलपुर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता और मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की