जबलपुर में रिहायशी इलाके में स्थित टेंट के शोरूम में लगी आग (सोर्स- सोशल मीडिया) 
जबलपुर

जबलपुर के रिहायशी इलाके में टेंट शोरूम में भीषण आग, कई दमकल वाहन मौके पर; बिजली सप्लाई बंद

Jabalpur Fire Incident: जबलपुर के बलदेव बाग में भीषण आग का तांडव, पारस टेंट हाउस के शोरूम और गोदाम की तीसरी मंजिल में लगी आग, दमकल की गाड़ियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू।

सजल रघुवंशी

Tent Showroom Massive Fire Jabalpur: जबलपुर के बलदेव बाग उखरी रोड स्थित पारस टेंट सप्लायर के शोरूम और गोदाम में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इमारत की तीसरी मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया।

आग की सूचना मिलते ही नगर निगम का दमकल अमला और पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए करीब दो घंटे तक दमकल की कई गाड़ियां लगातार मशक्कत करती रहीं, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया हालांकि दमकल विभाग आग बुझाने के बाद भी मौके पर मौजूद रहा।

रहवासी इलाके में गोदाम संचालन पर उठे सवाल

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है, ताकि किसी तरह की बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। घटना रिहायशी क्षेत्र में होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संकरी गलियों और आसपास मौजूद मकानों के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

घटना के बाद खड़े हो रहे बड़े सवाल

इस घटना के बाद एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया है कि आखिर घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में टेंट हाउस का गोदाम और शोरूम कैसे संचालित किया जा रहा था। टेंट की सामग्री अत्यधिक ज्वलनशील मानी जाती है, ऐसे में इस तरह के व्यवसाय से आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

फिलहाल नगर निगम, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। प्रशासन की प्राथमिकता आग पर जल्द से जल्द काबू पाकर आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करना है। वहीं फायर अधीक्षक ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

https://youtu.be/BOCG2bkcWtc?si=ZXQMClodbQmctHJ-

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट