प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- एआई जनरेटेड) 
जबलपुर

जबलपुर: इंदौर गया परिवार, चोरों ने घर पर किया हाथ साफ; पॉश कॉलोनी में सीरियल चोरियों से दहशत

House Burglary In Jabalpur: गौरीघाट थाना क्षेत्र स्थित पॉश रिलायबल स्टेट कॉलोनी में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। पिछले कुछ महीनों से इस कॉलोनी में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं।

सजल रघुवंशी

Jabalpur Theft Case: जबलपुर के गौरीघाट थाना क्षेत्र स्थित पॉश रिलायबल स्टेट कॉलोनी में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। पिछले कुछ महीनों से इस कॉलोनी में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे रहवासी दहशत में हैं।

ताजा मामला शुक्रवार रात का है, जब अज्ञात चोरों ने बिजनेसमैन कपिल शर्मा के सूने घर को निशाना बनाया। कपिल शर्मा अपने परिवार के साथ बुधवार को इंदौर गए थे और रविवार को लौटने वाले थे। उनके घर पर ताला लगा होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोर, जेवर और नकदी लेकर फरार

जानकारी के अनुसार चोरों ने पहले घर की रेकी की और इसके बाद मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। घर में घुसने के बाद उन्होंने पूरे मकान की बारीकी से तलाशी ली और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर तथा नकदी पर हाथ साफ कर दिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात में चार से पांच लोग शामिल थे। हालांकि घर के अंदर दो नकाबपोश बदमाशों के प्रवेश करने की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है।

पड़ोसी ने देखा टूटा ताला, पुलिस ने शुरू की जांच

शनिवार सुबह कपिल शर्मा के पड़ोस में रहने वाले उनके भाई ने घर का ताला टूटा देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही गौरीघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, ताकि चोरों तक पहुंचने के लिए अहम सुराग जुटाए जा सकें। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालना शुरू कर दिया है।

मालिक के लौटने के बाद होगा नुकसान का पूरा खुलासा

फिलहाल चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत का आकलन नहीं हो सका है, क्योंकि घर के मालिक अभी इंदौर में हैं। उनके वापस लौटने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि चोर कितने कीमती जेवर, नकदी और अन्य सामान अपने साथ ले गए हैं।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। वहीं, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कॉलोनी के रहवासियों में भय का माहौल है और उन्होंने क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

https://youtu.be/uLspe4uNbsI?si=ec4moxCr4WrL0wBn

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?