ईओडब्ल्यू रेड जबलपुर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
जबलपुर

लाखों की संपत्ति के मालिक नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के ठिकानों पर छापा; EOW ने जब्त किए दस्तावेज

EOW Raid Jabalpur: जबलपुर में EOW का बड़ा एक्शन, नगर निगम के अधिकारी पोला राव के ठिकानों पर छापा, फ्लैट, 10 हजार स्कार फिट प्लॉट और आंध्र में कृषि भूमि के विलेख बरामद।

सजल रघुवंशी

Jabalpur EOW Raid Pola Rao: जबलपुर में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने नगर निगम के प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पोला राव के खिलाफ माननीय न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त कर उनके ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की।

प्रारंभिक जांच में अधिकारी के नाम पर एक फ्लैट, करीब 10 हजार वर्गफुट का भूखंड, आंध्र प्रदेश में खरीदी गई कृषि भूमि, चार दोपहिया वाहन और एक चार पहिया वाहन होने की जानकारी सामने आई है।

बैंकों के लॉकर और दस्तावेज की मिली जानकारी

सुबह सुबह ईओडब्ल्यू के अधिकारी पोला राव के विजय नगर स्थित निवास पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस दौरान अचल संपत्ति के अलावा बैंक खातों, बीमा पॉलिसियों और नकद लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल बरामद संपत्तियों का मूल्यांकन जारी है और जांच एजेंसियां आय और संपत्ति के बीच असमानता का आकलन कर रही हैं।

भ्रष्टाचार में डूबे हैं नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी

पोला राव जबलपुर नगर निगम का चर्चित नाम है क्योंकि पोला राव आंध्रप्रदेश का रहने वाले है और कई सालों से जबलपुर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ है। जबलपुर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा है, शहर में चारों तरफ वार्डों में गंदगी फैली है लेकिन महापौर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सबकुछ ठीक बता रहे हैं, बीते सप्ताह हुई आधे घंटे की बारिश ने ही नालियों और सड़कों में लगे कचरे के ढेरों को सड़कों पर फैला दिया था लेकिन महापौर कहते रहे कि सब ठीक है और नगर निगम भ्रष्टाचार से मुक्त है।

ठीक से हुई जांच तो हर अधिकारी निकलेगा भ्रष्टाचारी

पोला राव के खिलाफ हुई ईओडब्ल्यू की रेड के बाद अब दबी जुबान में नगर के कर्मचारी और आउटसोर्स कर्मचारी भी कह रहे हैं कि यदि सही ढंग से जांच की गई और लिंक जोड़ी गई तो नगर निगम के कई अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के भ्रष्टाचार की पोल खुल जाएगी हालांकि ऐसा होने के चांसेज कम हैं।

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट