जबलपुर बना देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर (सोर्स- सोशल मीडिया)
जबलपुर

स्वच्छता में संस्कारधानी जबलपुर की ऐतिहासिक छलांग, बना देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर

Jabalpur Big Milestone: संस्कारधानी जबलपुर ने रचा इतिहास, देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर बना जबलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महापौर व आयुक्तों को दिया राष्ट्रीय पुरस्कार।

पवन पटेल, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • स्वच्छता सर्वेक्षण में जबलपुर देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर बना।

  • जबलपुर ने 22वें स्थान से दूसरे पायदान तक का सफर तय किया।

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में जबलपुर को राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मान दिया।

  • महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और निगमायुक्तों ने ग्रहण किया पुरस्कार।

Jabalpur Becomes India Second Cleanest City: संस्कारधानी जबलपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छता सर्वेक्षण में जबलपुर देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर बन गया है। खास बात यह है कि जबलपुर ने 22वें स्थान से दूसरे पायदान तक का सफर तय किया है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जबलपुर को राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मान प्रदान किया।

महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, तत्कालीन निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार और वर्तमान निगमायुक्त अग्रिम कुमार ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस उपलब्धि पर महापौर और निगमायुक्तों को बधाई दी है।

चार सालों में रच दिया इतिहास

स्वच्छता के मामले में जबलपुर शहर की यह उपलब्धि शहर के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने पदभार संभालने के समय जबलपुर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प लिया था। उस समय शहर स्वच्छता सर्वेक्षण में 22वें स्थान पर था। इसके बाद जबलपुर ने 13वें, फिर पांचवें और अब दूसरे स्थान तक का सफर तय किया है। इस उपलब्धि में नगर निगम की कार्ययोजना, ॐ साईं विजन संस्था, अधिकारियों की मेहनत, सफाई मित्रों का समर्पण और नागरिकों की भागीदारी अहम रही।

तकनीक के साथ प्रबंधन की रही महत्वपूर्ण भूमिका

जबलपुर शहर की इस सफलता में आधुनिक कचरा प्रबंधन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। नवंबर- दिसंबर 2025 में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का संचालन शुरू किया गया। नगर निगम के मुताबिक जनवरी से मार्च 2026 के बीच करीब 3.5 लाख टन कचरे की प्रोसेसिंग की गई। वहीं, पुराने कचरे के ढेर हटाकर लगभग 17 एकड़ जमीन को कचरा मुक्त कराया गया। इसके अलावा थ्री-आर सेंटरों के माध्यम से रिड्यूस, रीयूज और रिसाइकिल की अवधारणा को बढ़ावा दिया गया। इन केंद्रों में बुक बैंक, खिलौना बैंक और कपड़ा बैंक जैसी व्यवस्थाएं भी विकसित की गईं।

सड़क, नाली से लेकर नाइट स्वीपिंग तक की गई सघन मॉनिटरिंग

शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सड़कों, नालियों और डिवाइडरों को व्यवस्थित किया गया। प्रमुख मार्गों पर नाइट स्वीपिंग यानी रात्रिकालीन सफाई को प्रभावी बनाया गया। निगमायुक्त सुबह 6 बजे से ही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते रहे। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ स्पॉट फाइन और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।

महापौर ने जताया आभार

इस उपलब्धि पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि यह सम्मान केवल नगर निगम का नहीं, बल्कि पूरे संस्कारधानी परिवार का गौरव है। 22वें स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचना शहरवासियों, सफाई मित्रों, निगम के अधिकारियों- कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। महापौर ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि अब जबलपुर को देश का नंबर वन स्वच्छ शहर बनाना अगला लक्ष्य है।

नंबर बनने के लिए करेंगे और मेहनत

फिलहाल स्वच्छता के राष्ट्रीय पटल पर जबलपुर ने अपनी मजबूत पहचान बना ली है। अब देखना होगा कि संस्कारधानी दूसरे स्थान से आगे बढ़कर देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने का अपना सपना कब साकार करती है। महापौर एवं नगर निगम आयुक्त ने कहा कि अब दूसरे स्थान से पहले स्थान पर पहुंचने के लिए और ज्यादा मेहनत की जाएगी।

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में तीन जवान घायल

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट