शिलोंग कोर्ट में सोनम (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया ) 
इंदौर

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने शिलॉन्ग कोर्ट में किया सरेंडर, अब ट्रायल होगा तेज

Sonam Surrenders:राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलॉन्ग कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

अंशुल मुकाती

Indore Sonam Raghuvanshi Surrenders in Shillong Court: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने गुरुवार को शिलॉन्ग की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर के बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद यह कार्रवाई हुई है।

सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की थी जमानत

दरअसल, 23 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को मिली जमानत रद्द कर दी थी। शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि हाईकोर्ट द्वारा तकनीकी आधार पर जमानत देना उचित नहीं था। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि गिरफ्तारी के पर्याप्त आधार मौजूद थे और केवल प्रक्रिया संबंधी कमियों के आधार पर आरोपी को राहत नहीं दी जा सकती।

तीन सप्ताह का मिला था समय

सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को तीन सप्ताह के भीतर संबंधित अदालत में सरेंडर करने का निर्देश दिया था। निर्धारित समयसीमा पूरी होने से पहले ही सोनम शिलॉन्ग कोर्ट पहुंची और आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद अदालत ने उसे जेल भेजने का आदेश जारी किया।

ट्रायल में आएगी तेजी

सोनम के सरेंडर के साथ ही अब मामले के ट्रायल में तेजी आने की उम्मीद है। सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत को निर्देश दिए हैं कि इस बहुचर्चित मामले का ट्रायल छह महीने के भीतर पूरा किया जाए। अब अभियोजन पक्ष अदालत में अपने सबूत, दस्तावेज और गवाह पेश करेगा, जबकि बचाव पक्ष अपनी दलीलों के माध्यम से आरोपों का जवाब देगा।

यह भी पढें:

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि सोनम को जमानत देना न्यायिक दृष्टि से उचित नहीं था। अदालत ने यह भी माना कि आरोपी का जमानत पर बाहर रहना ट्रायल की निष्पक्षता को प्रभावित कर सकता है। इसी आधार पर हाईकोर्ट का जमानत आदेश निरस्त करते हुए सोनम को आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया था। अब पूरे मामले की निगाहें ट्रायल की आगामी सुनवाई पर टिकी हैं।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे