कोर्ट से निकलती सोनम और राजा का भाई विपिन (फोटो सोर्स - नवभारत) 
इंदौर

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के बयान पर भड़के राजा के भाई विपिन, बोले- 'झूठ बोल रही है'

Raghuvanshi Case Takes New Turn: राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी के शिलॉन्ग से दिए बयान के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। सोनम ने अपने खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को झूठा बताया।

अंशुल मुकाती

Raja Brother Gets Angry Over Sonam Statement: बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। शिलॉन्ग के एक स्थानीय चैनल को दिए इंटरव्यू में सोनम रघुवंशी ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके बारे में झूठी बातें फैलाई जा रही हैं। सोनम का कहना है कि वह कहीं नहीं गई हैं और अभी भी शिलॉन्ग में ही मौजूद हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका इंदौर लौटने का कोई इरादा नहीं है।

नेपाल भागने के दावे पर उठे सवाल

इससे पहले राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने दावा किया था कि सोनम नेपाल भाग गई हैं और जांच से बचने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, सोनम के ताजा बयान के बाद इस दावे पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। मामले को लेकर दोनों पक्षों के बयान आमने-सामने आ गए हैं।

सोनम के बयान पर भड़के विपिन रघुवंशी

सोनम के इंटरव्यू के बाद राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सोनम रघुवंशी झूठ बोल रही हैं और लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं। विपिन ने सवाल उठाया कि यदि सोनम निर्दोष हैं तो इतने दिनों तक वह सार्वजनिक रूप से सामने क्यों नहीं आईं और आखिर वह कहां गायब रहीं।

परिवार पर भी लगाए आरोप

विपिन रघुवंशी ने आरोप लगाया कि सोनम के माता-पिता और उनका भाई भी उनका साथ दे रहे हैं। उनका कहना है कि परिवार लगातार सोनम का बचाव कर रहा है, जबकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए। विपिन ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि सभी तथ्यों को सार्वजनिक किया जाए।

यह भी पढें:

मामले पर बनी हुई है सबकी नजर

राजा रघुवंशी हत्याकांड पहले से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सोनम के सार्वजनिक बयान और उस पर राजा के परिवार की प्रतिक्रिया के बाद विवाद और गहरा गया है। मामले में जांच एजेंसियों की अगली कार्रवाई और दोनों पक्षों के दावों की सच्चाई पर सभी की नजर बनी हुई है। फिलहाल, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और आधिकारिक जांच के निष्कर्ष का इंतजार किया जा रहा है।

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला

2014 से पहले सिर्फ 5 शहरों में थी मेट्रो, पुणे पिंक लाइन के उद्घाटन समारोह से PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली की जहरीली हवा के बीच DMRC का बड़ा ऐलान, अब मेट्रो लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे; राजधानी में GRAP-2 लागू

दुनिया के किन 10 देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा? भारत दूसरे नंबर पर