गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता  फोटो सोर्स - नवभारत
इंदौर

सागर शराबकांड के विरोध में इंदौर में अनोखा प्रदर्शन, गांधी प्रतिमा के सामने रखी खाली थाली

Indore Congress Protest : सागर जहरीली शराबकांड के विरोध में इंदौर कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के सामने खाली थाली रखकर प्रदर्शन किया। थाली पर लिखा- इस घर में खाना लाने वाला अब वापस नहीं आएगा।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Sagar Liquor Case Indore Protest : सागर जहरीली शराबकांड में हुई मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने गांधी प्रतिमा के सामने खाली थालियां रखकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। थालियों पर पोस्टर लगाए गए, जिन पर लिखा था- ‘इस घर में खाना लाने वाला अब वापस नहीं आएगा।’

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जहरीली शराब से जिन परिवारों ने अपने कमाने वाले सदस्यों को खोया है, उनके सामने अब परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। खाली थाली के जरिए कांग्रेस ने इन परिवारों की स्थिति और सरकार की जवाबदेही का मुद्दा उठाने की कोशिश की।

सरकार पर लीपापोती का आरोप

कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहरीले पानी, जहरीली शराब और प्रदूषित हवा से लोगों की जान जा रही है, लेकिन हर घटना के बाद सरकार जिम्मेदारी तय करने के बजाय लीपापोती में जुट जाती है। उनका आरोप है कि जनता की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नजर नहीं आती।

‘सरकार की संवेदना मर चुकी है’

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सागर शराबकांड में हुई मौतों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना था कि किसी परिवार में कमाने वाले सदस्य की मौत सिर्फ एक व्यक्ति का जाना नहीं है, बल्कि पूरे परिवार की आर्थिक व्यवस्था पर असर पड़ता है। इसी दर्द को खाली थाली के प्रतीक के जरिए सामने रखा गया।

गांधी प्रतिमा के सामने जताया विरोध

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के सामने खाली थालियां रखकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। कांग्रेस का कहना है कि सागर की घटना के दोषियों पर कार्रवाई के साथ-साथ ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए भी सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए। प्रदर्शन के जरिए प्रदेश में आम लोगों की सुरक्षा और सरकार की जिम्मेदारी का सवाल उठाया गया।

BRICS Summit Delhi 2026 LIVE: भारत मंडपम में PM मोदी और पुतिन की मीटिंग शुरू, ईरान के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

CM भजनलाल शर्मा की वो 10 बड़ी उपलब्धियां, जिनसे बदल सकता है राजस्थान का विकास मॉडल

अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेगी गाड़ी! फरवरी से देश में लागू होगा बैरियर-फ्री सिस्टम, नितिन गडकरी ने किया ऐलान

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर

BRICS Business Forum: पीयूष गोयल का बड़ा प्रस्ताव, ब्रिक्स देशों के पेमेंट सिस्टम को UPI से जोड़ने की अपील