दतिया में राहुल गांधी पर FIR के विरोध में भारी बवाल; युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

Datia Congress Protest: दतिया में राहुल गांधी पर दर्ज FIR के विरोध में प्रदर्शन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रवेन्द्र गुर्जर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने किया RSS दफ्तर के घेराव का प्रयास।
Youth Congress workers face water cannon during protest in Datia
राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में दतिया युवा कांग्रेस का प्रदर्शन(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rahul Gandhi FIR Protest Datia: मध्य प्रदेश के दतिया में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रवेन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और आरएसएस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

कांग्रेस कार्यालय से राजगढ़ चौराहे तक निकाला पैदल मार्च

प्रदर्शन की शुरुआत कांग्रेस कार्यालय से हुई। युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रवेन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए राजगढ़ चौराहे पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर जमकर नारेबाजी की और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।

पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल

राजगढ़ चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। दतिया पुलिस ने पहले से ही प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा बल तैनात कर दिए थे और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई थी। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने की कोशिश जारी रखी।

Youth Congress workers face water cannon during protest in Datia
Ground Report: चित्रकूट में बाढ़ की विभीषिका, ऐतिहासिक रामघाट जलमग्न; संत तुलसीदास जी की प्रतिमा हुई खंडित

आरएसएस कार्यालय के बाहर नारेबाजी, मनुस्मृति की प्रति जलाई

राजगढ़ चौराहे से कांग्रेस कार्यकर्ता मुडियन कुआं स्थित आरएसएस कार्यालय की ओर बढ़े। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर पहुंचे और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनुस्मृति की प्रति जलाकर भी विरोध जताया।

बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश, पुलिस ने रोका

कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए आरएसएस कार्यालय के आसपास पुलिस का भारी सुरक्षा घेरा बनाया गया था। कार्यालय के बाहर कई स्तर की बैरिकेडिंग की गई थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार कर कार्यालय तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर और खड़गे के कथित अपमान के विरोध में उसका आंदोलन जारी रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com