मृतक महिला का घर, इसी मकान में मिली लाश (सोर्स- सोशल मीडिया)
इंदौर

इंदौर के राऊ में वंदना मर्डर केस का चंद घंटों में खुलासा; हौज में शव छिपाने वाली जेठानी गिरफ्तार

Rau Murder Case Indore: वंदना हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पानी के हौज में मिला था महिला का शव। भाई पर टिप्पणी को लेकर हुए विवाद में जेठानी पार्वती ने चाकू से गोदकर की थी हत्या

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

Vandana Murder Case Revealed Indore: राऊ थाना क्षेत्र के न्यू नेहरू नगर में 21 वर्षीय महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में मृतका की जेठानी पार्वती को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

न्यू नेहरू नगर स्थित एक बंद मकान के पानी के हौज में 21 वर्षीय वंदना का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही राऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज से सामने आया संदिग्ध महिला का सुराग

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के विश्लेषण के दौरान मृतका की जेठानी पार्वती अपने पति भूपेंद्र पटेल के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में घर से निकलती हुई दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर पार्वती को अरबिंदो अस्पताल से हिरासत में लेकर पूछताछ की।

भाई पर टिप्पणी को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस पूछताछ में आरोपी पार्वती ने बताया कि मृतका वंदना ने उसके भाई को लेकर टिप्पणी की थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर पार्वती ने चाकू से वंदना पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव हौज में छिपाया

इंदौर पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से वंदना के शव को पानी के हौज में डाल दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। बता दें कि, पुलिस ने इस केस में तीव्रता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

राऊ थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला किया दर्ज

राऊ थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस पूरे मामले के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की अहम भूमिका रही।

Delhi CJP Protest LIVE: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से दबोचा, SC-ST एक्ट के तहत दर्ज है FIR

घूम-घूम कर जहर उगलने वाले स्वतंत्र भारद्वाज पर जिन धाराओं में FIR, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान? Explained

पेंगुइन से विवाद के बाद अब हार्परकॉलिन्स छापेगी सोनिया गांधी की किताब, रिलीज डेट में नहीं हुआ बदलाव, कब आएगी?