राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
इंदौर

'कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद ऐसे व्यक्ति के पास...', जीतू पटवारी की वजह से राकेश सिंह यादव ने दिया इस्तीफा!

Rakesh Singh Yadav Statement: इंदौर के कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव का इस्तीफा, राहुल गांधी और जीतू पटवारी पर लगाए गंभीर आरोप, मोहन यादव पर भूमि घोटाले के दावों को बताया फर्जी।

सजल रघुवंशी

Rakesh Singh Yadav Resignation From Congress: इंदौर के निवासी और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश सिंह यादव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी , प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल पर गंभीर आरोप लगाए। यादव ने कहा कि राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं जिन्होंने अनेक दुर्योधन पैदा कर दिए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि जीतू पटवारी लेन-देन के जरिए प्रदेश अध्यक्ष बने, जबकि हरीश चौधरी पर जीतू पटवारी से प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बदले गिफ्ट में महंगी डिफेंडर कार लेने का आरोप लगाया। साथ ही के. सी. वेणुगोपाल पर भी टिकट वितरण को लेकर सवाल उठाए।

प्रदेश अध्यक्ष पर क्या बोले राकेश सिंह

इंदौर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राकेश सिंह यादव ने कहा कि वह पिछले तीन से साढ़े तीन दशक से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं और प्रदेश महासचिव, सचिव तथा प्रवक्ता जैसे विभिन्न दायित्व निभा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों में पहली बार उन्हें महसूस हुआ कि प्रदेश अध्यक्ष का पद ऐसे व्यक्ति के पास है, जो उसकी गरिमा के अनुरूप नहीं है।

पर्याप्त दस्तावेजों के बिना लगाए सीएम पर आरोप- राकेश सिंह

राकेश सिंह यादव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर 500 करोड़ रुपये के कथित जमीन घोटाले के आरोप बिना पर्याप्त दस्तावेजों के लगाए गए और बाद में पार्टी ने नेताओं को मीडिया में बयान देने से रोकने संबंधी पत्र जारी कर दिया, यादव ने कहा कि जब उन्होंने इस फैसले और कथित घोटाले के सबूतों को लेकर सवाल उठाए तो उन्हें कारण बताओ नोटिस भेज दिया गया। उनका दावा है कि कांग्रेस के इतिहास में कभी मीडिया के बहिष्कार जैसी स्थिति नहीं बनी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर इस तरह का प्रतिबंध उचित नहीं है।

'जीतू पटवारी झूठे आरोप लगाकर राजनीतिक कर रहे हैं'

राकेश सिंह यादव ने यह भी आरोप लगाया कि जीतू पटवारी झूठे आरोप लगाकर राजनीति कर रहे हैं और संगठन में कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है, राकेश सिंह यादव ने राज्यसभा चुनाव, संगठन की कार्यशैली और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की चुनावी विफलताओं के लिए भी वर्तमान नेतृत्व खासकर जीतू पटवारी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने दावा किया कि इंदौर से कांग्रेस के प्रत्याशी बनाए गए अक्षय कांति बम और मीनाक्षी नटराजन से जुड़े राजनीतिक घटनाक्रमों के पीछे भी प्रदेश नेतृत्व की भूमिका रही।

मौजूदा नेतृत्व के साथ काम करना संभव नहीं- राकेश सिंह

अंत में राकेश सिंह यादव ने कहा कि मौजूदा नेतृत्व के साथ काम करना उनके लिए संभव नहीं रह गया था, इसलिए उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया, वहीं उन्होंने इंदौर की 500 करोड़ की जमीन विवाद को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव पर लगाए गए आरोपी को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश की गई।

जिसके लिए जीतू पटवारी ने एक फर्जी प्रेजेंटेशन बनाकर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के सामने पेश किया लेकिन कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए इस मामले में जब उन्होंने पार्टी से चर्चा की तो उन्हें कारण बताओं नोटिस भेज दिया गया हालांकि यादव का कहना है कि उन्हें नोटिस मिलने से पहले ही उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

https://youtu.be/YBfY44YkSeM?si=HcA2KsCWIUEjo8CA

TMC छोड़ BJP में शामिल हुईं अभिनेत्री कोयल मल्लिक को मिला बड़ा इनाम, पश्चिम बंगाल से मिला राज्यसभा का टिकट

नौकरशाही से सियासत तक: दिव्या मित्तल के बाद एम नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, क्या UP में बदल रहा ट्रेंड?

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान पोर्टल पर तुरंत करें ये काम, नहीं अटकेगा पैसा

कोलकाता में मनाया जाएगा 19वां प्रवासी भारतीय दिवस, Gen-Z के लिए विशेष सेगमेंट; शेड्यूल जारी

अगर डॉलर के मुकाबले 99 तक गिरा रुपया, तो महंगा होगा पेट्रोल, पढ़ाई और विदेशी यात्रा, जानें किसको होगा लाभ