कार्यक्रम स्थल पर पुलिस अधिकारियों से चर्चा करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी फोटो सोर्स - नवभारत
इंदौर

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ से पहले देर रात बैठक, रूट को लेकर पुलिस-कांग्रेस में नहीं बनी सहमति

Indore Congress and Police Meeting: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले देर रात पुलिस और कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई। होटल से कार्यक्रम स्थल के रूट पर सहमति नहीं बन सकी।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj : इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले तैयारियों को लेकर देर रात अहम बैठक हुई। कार्यक्रम स्थल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था और राहुल गांधी की आवाजाही को लेकर चर्चा की। बैठक में कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, प्रवेश व्यवस्था और राहुल गांधी के आने-जाने के इंतजामों पर विचार किया गया।

बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा राहुल गांधी के होटल से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले रूट को लेकर हुई। पुलिस अधिकारियों की ओर से सुरक्षा के लिहाज से एक रूट का प्रस्ताव रखा गया, जबकि कांग्रेस नेताओं ने दूसरे रास्ते को लेकर अपना पक्ष रखा। रूट को लेकर दोनों पक्षों के बीच देर रात तक सहमति नहीं बन सकी। ऐसे में कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी की आवाजाही के रास्ते को लेकर अंतिम व्यवस्था पर चर्चा जारी रही।

सुरक्षा के साथ ट्रैफिक मैनेजमेंट भी चुनौती

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में पुलिस के सामने सुरक्षा व्यवस्था के साथ ट्रैफिक मैनेजमेंट की भी चुनौती है। बैठक में राहुल गांधी के काफिले की आवाजाही, कार्यक्रम स्थल के आसपास की यातायात व्यवस्था और संभावित ट्रैफिक दबाव को लेकर भी चर्चा की गई। भीड़ के दौरान वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो, इसे लेकर भी व्यवस्थाओं पर मंथन हुआ।

कार्यक्रम स्थल पर नेताओं ने पुलिस से किया मंथन

देर रात हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रवेश, सुरक्षा घेरा और राहुल गांधी के आने-जाने की व्यवस्था को लेकर बातचीत की गई। सुरक्षा से जुड़े इंतजामों के साथ कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों की आवाजाही को लेकर भी अधिकारियों के साथ चर्चा हुई।

आज प्रेस वार्ता में कांग्रेस रखेगी अपना पक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की ओर से आज अपना पक्ष सार्वजनिक किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार प्रेस वार्ता करेंगे। माना जा रहा है कि प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की तैयारियों के साथ अनुमति, सुरक्षा व्यवस्था और राहुल गांधी के रूट से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस की ओर से जानकारी दी जा सकती है।

19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’

राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित है। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की तैयारियां लगातार जारी हैं। अब कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले सुरक्षा और रूट को लेकर पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच हुई बैठक के बाद अंतिम व्यवस्थाओं पर नजर है। कार्यक्रम में छात्रों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

साइक्लोन मुरासु के बीच HPCL की रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड, समय रहते फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू

भीषण चक्रवात ‘मुरासु’ ने आंध्र प्रदेश के तट को पार किया, अलर्ट मोड पर मौसम विभाग और प्रशासन

चक्रवात मुरासु का आंध्र प्रदेश से ओडिशा तक असर, 18 उड़ानें रद्द, कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा

औरंगजेब का पतन: दिल्ली का तख्त और 5 लाख की फौज... फिर क्यों महाराष्ट्र की मिट्टी बन गई मुगल सल्तनत की कब्रगाह?

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें