प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया) 
इंदौर

MP News: NHAI करेगा इस हाईवे को अपग्रेड, 4 लेन से होगा 6 लेन; इन शहरों को मिलेगा फायदा

Madhya Pradesh: NHAI ने एनएच-52 के आगरा-मुंबई कॉरिडोर के अहम हिस्से को 6-लेन में विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए 160 किलोमीटर लंबे सेक्शन की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही।

सजल रघुवंशी

NHAI Project MP 2026: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राष्ट्रीय राजमार्ग-52 के आगरा-मुंबई कॉरिडोर के अहम हिस्से को 6-लेन में विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए इंदौर-खलघाट-सेंधवा-महाराष्ट्र तक करीब 160 किलोमीटर लंबे सेक्शन की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है।

इस विस्तार परियोजना से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। जानकारी के मुताबिक, परियोजना के तहत भेरू घाट, बाकनेर घाट और बिजासन घाट समेत इस मार्ग के अन्य कठिन पहाड़ी हिस्सों को भी छह लेन में अपग्रेड किया जाएगा।

ट्रैफिक संचालन होगा सुगम

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार, फिलहाल इस परियोजना की डीपीआर तैयार करने का कार्य जारी है। रिपोर्ट को अंतिम रूप मिलने के बाद निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। ऐसा बताया जा रहा है कि परियोजना को दीर्घकालिक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है, जिससे बढ़ते वाहन दबाव को प्रभावी ढंग से संभाला जा सके और आने वाले वर्षों में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाए रखा जा सके।

खलघाट क्षेत्र में बनेगा नया पुल

इस परियोजना के तहत खलघाट क्षेत्र में नर्मदा नदी पर एक नए समानांतर पुल के निर्माण का प्रस्ताव भी शामिल है। इसका उद्देश्य मौजूदा पुल पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करना और पूरे कॉरिडोर में छह-लेन यातायात को निर्बाध बनाए रखना है। अधिकारियों के मुताबिक, परियोजना पूरी होने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा, यात्रा का समय घटेगा और विभिन्न राज्यों के बीच कनेक्टिविटी भी अधिक मजबूत होगी।

35 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं रोजाना

नेशनल हाईवे-52 का यह हिस्सा आगरा-मुंबई कॉरिडोर की अहम कड़ी माना जाता है, जो उत्तर भारत को पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों से जोड़ने के साथ इंदौर और मुंबई जैसे बड़े आर्थिक केंद्रों के बीच संपर्क स्थापित करता है। इस मार्ग से रोजाना भारी मात्रा में माल परिवहन होता है और करीब 40 हजार वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। ऐसे में प्रस्तावित 6-लेन विस्तार परियोजना से सड़क यात्रा अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनेगी, वहीं ट्रैफिक जाम कम होने से यात्रा का समय भी घटेगा।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

सद्गुरु ने लॉन्च की खास फोटो-निबंध पुस्तक डिसअपियरिंग फेसेस, सामने आईं हिमालय के लोगों की अनदेखी तस्वीरें

एयर इंडिया टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा! पायलट का दूसरा डोप टेस्ट निकला पॉजिटिव, रद्द हो सकता है लाइसेंस

झारखंड बंद के बीच सड़कों पर उतरी BJP, बाबूलाल मरांडी बोले- छात्रों की मांगों के साथ खड़ी है पार्टी

भारत के दांव से तिलमिलाया चीन! अरुणाचल प्रदेश पर विदेश मंत्रालय की दो टूक, कहा- कोई सच्चाई बदल नहीं सकता