इंदौर में गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग  (सोर्स- सोशल मीडिया)
इंदौर

इंदौर के गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, 50 छात्राओं को पीछे के रास्ते से बाहर निकाला, नहीं हुई जनहानी

Indore Girls Hostel Fire Incident: इंदौर के भंवरकुआं स्थित गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल पर लगी भीषण आग, प्रबंधन की सूझबूझ से सुरक्षित निकाली गईं सभी 50 छात्राएं, दमकल ने पाया काबू।

सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • इंदौर के भंवरकुआं स्थित विशालाक्षी गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल पर लगी आग।

  • हादसे के समय हॉस्टल में करीब 50 छात्राएं मौजूद थीं।

  • हॉस्टल प्रबंधन ने सभी छात्राओं को पीछे के रास्ते से सुरक्षित निकाला।

  • चौथी मंजिल पर लगे साइन बोर्ड में सबसे पहले आग लगी।

Fire Breaks Out At Girls Hostel In Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार शाम एक गर्ल्स हॉस्टल की इमारत में देखते ही देखते आग भड़क उठी, जिसके बाद हड़कंप मच गया। दरअसल, भंवरकुआं चौराहे पर विशालाक्षी गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल पर अचानक आग भड़क उठी। घटना के समय हॉस्टल में 50 छात्राएं मौजूद थीं।

आग लगते ही हॉस्टल प्रबंधन और आसपास के लोगों ने मौजूद छात्राओं को पीछे के रास्ते से सुरक्षित बाहर निकाल। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। कड़ी मेहनत और घंटों के प्रयास के बाद पर पूरी तरह से काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में जनहानी नहीं हुई।

सबसे पहले बाहर लगे साइन बोर्ड में लगी आग

बताया जा रहा है कि हॉस्टल के चौथे फ्लोर पर लगे साइन बोर्ड में पहले आग लगी जिसके बाद वॉशिंग मशीन ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते हॉस्टल में टंगे कपड़ों और अन्य सामान भी आग की चपेट में आ गए। साइन बोर्ड के आसपास प्लास्टिक का सामान होने की वजह से आग तेजी से फैलने की आशंका थी। हालांकि, समय रहते ही आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी गई और लपटें कमरे के अंदर तक नहीं पहुंच सकीं।

घटना के समय मौजूद थे आधे सैंकड़ा बच्चे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंदौर शहर के विशालाक्षी गर्ल्स हॉस्टल में करीब 100 छात्राएं रहती हैं। जिसमें से घटना के वक्त लगभग 50 छात्राएं हॉस्टल में मौजूद थीं। आग लगने की खबर मिलते ही सभी छात्राओं को पीछे के रास्ते से नीचे उतारा गया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। इस दौरान हॉस्टल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, लेकिन सभी छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने संभाला मोर्चा

आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का काम किया। शुरुआत में प्रेशर के साथ पानी डालकर आग को कंट्रोल करने की कोशिश की गई। आग चौथी मंजिल पर होने की वजह से दमकल की टीम को काफी मुश्किल का सामना करनी पड़ी। इसके बाद ऊपर से होज पाइप डालकर दमकलकर्मी अंदर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नवीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज

जेल में डाल दो, गला घोंट दो... सिर नहीं झुकेगा, पुलिस स्टेशन से बाहर आते ही अभिषेक बनर्जी का तीखा बयान