कार्यक्रम में मौजूद कैलाश विजयवर्गीय फोटो सोर्स- नवभारत
इंदौर

कैलाश विजयवर्गीय ने CM के सामने की संजय दुबे की तारीफ, बोले- रिटायरमेंट के बाद अच्छे नेता बन सकते हैं

ACS Sanjay Dubey Viral Video : इंदौर कॉन्क्लेव में कैलाश विजयवर्गीय ने ACS संजय दुबे के भाषण की तारीफ कर कहा कि वे रिटायरमेंट के बाद अच्छे नेता बन सकते हैं। दुबे का पुराना वीडियो भी चर्चा में है।

प्रीतेश जैन

Highlights:

  • कैलाश विजयवर्गीय ने ACS संजय दुबे के भाषण की तारीफ की।

  • विजयवर्गीय ने कहा कि दुबे रिटायरमेंट के बाद अच्छे नेता बन सकते हैं।

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत मंच पर मौजूद नेता हंस पड़े।

  • सरकारी खरीदी में कथित गड़बड़ियों पर संजय दुबे का पुराना वीडियो चर्चा में है।

Kailash Vijayvargiya praises ACS Sanjay Dubey : इंदौर में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 में अपर मुख्य सचिव (ACS) संजय दुबे के भाषण की तारीफ करते हुए ऐसा बयान दिया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत मंच पर मौजूद नेता हंस पड़े। विजयवर्गीय ने कहा कि दुबे ने अपने प्रभावशाली संबोधन से उनका भार हल्का कर दिया।

मंच पर मौजूद कैलाश विजयवर्गीय ने अंग्रेजी में कहा कि संजय दुबे रिटायरमेंट के बाद अच्छे नेता बन सकते हैं। संजय दुबे का सरकारी खरीदी में कथित गड़बड़ियों को लेकर अधिकारियों को चेतावनी देने वाला पुराना वीडियो हाल ही में चर्चा में रहा था।

विजयवर्गीय बोले- संजय दुबे ने मेरा भार हल्का कर दिया

अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 में अपर मुख्य सचिव संजय दुबे के भाषण के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने उनकी प्रस्तुति और आत्मविश्वास की सराहना की। उन्होंने कहा, “मेरे ही ACS संजय दुबे जी ने इतना अच्छा भाषण दिया है कि मेरा भार हल्का कर दिया। इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी में कहा एंड यू मे बी अ वेरी गुड लीडर आफ्टर रिटायरमेंट बिकॉज योर स्पीच वॉज सो एक्सीलेंट विद कॉन्फिडेंस आई अप्रिशिएट योर स्पीच। उनकी इस टिप्पणी पर मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत अन्य नेता हंसने लगे।

चर्चा में सरकारी खरीदी पर सवाल उठाने वाला वीडियो

अपर मुख्य सचिव संजय दुबे का एक पुराना वीडियो हाल ही में सामने आया था, जिसमें वे नगरीय निकायों में सरकारी खरीदी के दौरान सामान की कीमतों में बड़े अंतर को लेकर अधिकारियों को चेतावनी देते नजर आए थे। इस वीडियो में उन्होंने खरीद प्रक्रिया की निगरानी और अनियमितताओं पर कार्रवाई की बात कही थी। वीडियो के सामने आने के बाद सरकारी खरीद की प्रक्रिया और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका को लेकर चर्चा हुई।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन