जू में तैयार थ्री डी थियेटर के अन्दर की तस्वीर (फोटो सोर्स - नवभारत) 
इंदौर

बारिश, हवा और वाइल्ड लाइफ का रियल फील, इंदौर जू का अत्याधुनिक थिएटर तैयार

Indore Digital Zoo:इंदौर के वन्य प्राणी संग्रहालय में जल्द अत्याधुनिक 14D थिएटर शुरू होने जा रहा है। यहां दर्शकों को डिजिटल जंगल, बारिश, हवा और वन्यजीवन का वास्तविक अनुभव मिलेगा।

अंशुल मुकाती

Indore Zoo 14D Theatre: इंदौर के वन्य प्राणी संग्रहालय में जल्द ही शहरवासियों को अत्याधुनिक तकनीक से लैस 14D थिएटर का रोमांचक अनुभव मिलने वाला है। नगर निगम द्वारा तैयार की जा रही यह परियोजना अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। थिएटर शुरू होने के बाद दर्शकों को डिजिटल जंगल, वन्यजीवों और प्रकृति का ऐसा अनुभव मिलेगा, जो उन्हें वास्तविक जंगल में होने का अहसास कराएगा।

बारिश, हवा और जंगल का मिलेगा वास्तविक एहसास

महापौर ने बताया कि 14D थिएटर में केवल फिल्में नहीं दिखाई जाएंगी, बल्कि विशेष तकनीक के जरिए दर्शकों को बारिश, पानी, हवा, जंगल, वन्यजीव और रोलर कोस्टर जैसे रोमांचक प्रभावों का वास्तविक अनुभव कराया जाएगा। अलग-अलग विषयों पर आधारित फिल्मों के माध्यम से बच्चे और बड़े वन्यजीवन को करीब से समझ सकेंगे और प्रकृति संरक्षण का संदेश भी प्राप्त करेंगे।

साउथ कोरिया से मंगाई गई विशेष वाटरप्रूफ स्क्रीन

इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में तैयार किया गया 14-डी थिएटर अब अंतिम चरण में है। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और इन दिनों मशीनों की टेस्टिंग तथा तकनीकी ट्रायल किए जा रहे हैं। अगले दो दिनों में साउथ कोरिया से मंगाई गई विशेष वाटरप्रूफ स्क्रीन को स्थापित किया जाएगा। इसके बाद पूरे थिएटर का ट्रायल रन शुरू होगा, यह 14-डी थिएटर दर्शकों को सिर्फ फिल्म दिखाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उन्हें कहानी का हिस्सा होने का वास्तविक एहसास भी कराएगा।

फिल्म के दौरान सीटों की मूवमेंट, तेज हवा, बारिश की फुहार, धुंध, कंपन, विशेष लाइटिंग और हाई-टेक साउंड इफेक्ट्स के जरिए रोमांचक अनुभव मिलेगा, थिएटर में मुख्य रूप से जंगल, वन्यजीव और प्रकृति संरक्षण पर आधारित फिल्में दिखाई जाएंगी, जिससे मनोरंजन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा।

डिजिटल गार्डन और एक्सपीरियंस जोन भी होंगे आकर्षण

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया की 14D थिएटर के साथ डिजिटल गार्डन, डिजिटल भूलभुलैया और डिजिटल एक्सपीरियंस जोन भी विकसित किए गए हैं। इन आधुनिक सुविधाओं के जरिए मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढें:

मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण

नगर निगम के अनुसार यह परियोजना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर तैयार की गई है और इसका अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। अंतिम तकनीकी कार्य पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसके लोकार्पण करेंगे। नगर निगम का दावा है कि यह डिजिटल जू इंदौर की नई पहचान बनेगा और पर्यटन को भी नई दिशा देगा।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना