कॉन्सेप्ट इमेज (सोर्स- AI) 
इंदौर

इंदौर में सास ने जींस पहनने पर डांटा, बहू ने लगा ली फांसी, ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

Jeans Dispute Suicide Case: इंदौर में जींस पहनने पर सास से विवाद हुआ। सास के डांटने से आहत होकर बहू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

प्रीतेश जैन

Indore Suicide Case: इंदौर में सास ने अपनी बहू को जींस पहनने पर डांट लगा दी, जिससे आहत होकर महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इधर मायके पक्ष का आरोप है कि पति और सास की प्रतड़ना से तंग आकर महिला ने खुदकुशी की है।

द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय गौरी ने पहली बार ससुराल में जींस पहनी थी, जिसके चलते सास शारदा नाराज हो गई और उसे डांट लगा दी। गौरी की बहन पूजा भी उस वक्त घर में ही मौजूद थी। वह पिछले एक महीने से गौरी के साथ ही रह रही थी।

जींस पहनने पर सास ने डांटा

पूजा ने बताया कि जैसे ही गौरी जींस पहनकर बाहर आई, सास शारदा अंदर पहुंची और उसे डांटने लगी। इस दौरान सास ने गौरी के पति राहुल को भी बुरा-भला कहा। विवाद के चलते गौरी बहुत आहत हो गई और अपने कमरे में चली गई। राहुल जब कमरे में पहुंचा तो गौरी फंदे से लटकी हुई थी।

बेरोजगार था गौरा का पति

मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही गौरी को प्रताड़ित किया जा रहा था। परिवार का कहना है कि पति राहुल और सास शारदा उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। राहुल लंबे समय से कोई काम नहीं कर रहा था, जिसको लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। शादी तय करते समय राहुल के परिवार ने कहा था कि वह मेडिकल लाइन में काम करता है, लेकिन शादी के बाद पता चला कि राहुल कोई नौकरी नहीं करता।

मजदूरी करता है गौरी का परिवार

गौरी की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। उसके परिवार में दो बड़ी बहनें और एक छोटा भाई है। माता-पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटी की मौत के बाद परिवार सदमे में है। द्वारकापुरी पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंपा जाएगा। मायके और ससुराल पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज