कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
इंदौर

Indore News: फेसबुक पर भाई बनकर ठगा, सोना भेजने का झांसा देकर महिला से ठगे 12.50 लाख रुपए

Facebook Friendship Scam: इंदौर में फेसबुक के जरिए महिला को जाल में फंसाया। भाई बनकर महिला को विदेश से सोना भेजने का झांसा दिया। आरोपियों ने महिला से 12 लाख 50 हजार रुपए ठग लिए। FIR दर्ज की गई है।

प्रीतेश जैन

Indore Cyber Fraud: इंदौर में सोशल मीडिया के जरिए रिश्ते बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले साइबर अपराधियों का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मल्हारगंज थाना क्षेत्र की एक महिला को फेसबुक पर भाई-बहन का रिश्ता बनाकर ठगों ने 12 लाख 50 हजार रुपये की साइबर ठगी का शिकार बना लिया। आरोपियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर महिला को विदेश से सोना और कीमती सामान भेजे जाने का झांसा दिया और अलग-अलग बहानों से लाखों रुपए वसूल लिए।

पुलिस के अनुसार मल्हारगंज क्षेत्र में रहने वाली महिला सोशल मीडिया पर सक्रिय थी। इसी दौरान उसे फेसबुक पर एक युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट प्राप्त हुई। बातचीत शुरू होने के बाद युवक ने महिला को अपनी बहन बताते हुए भावनात्मक रिश्ता कायम कर लिया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने महिला तथा उसके परिवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर लीं।

सोना भेजने के नाम पर ठगा

कुछ समय बाद युवक ने महिला को बताया कि वह अपने छोटे भाई के साथ इंदौर आने वाला है। अगले ही दिन महिला के पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताया। उसने कहा कि महिला के कथित भाइयों ने विदेश से उसके नाम पर सोना, आभूषण और अन्य कीमती सामान भेजा है, जिसे कस्टम विभाग ने रोक रखा है।

12 लाख 50 हजार रुपए ठगे

फोन करने वाले व्यक्ति ने सामान छुड़ाने के नाम पर टैक्स, कस्टम क्लियरेंस, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क जमा कराने की बात कही। महिला कथित भाई पर भरोसा कर चुकी थी, इसलिए उसने अलग-अलग बैंक खातों में कई बार रकम ट्रांसफर कर दी। इस तरह साइबर ठगों ने उससे कुल 12 लाख 50 हजार रुपए ऐंठ लिए।

महिला को ठगी का हुआ एहसास

काफी समय बीत जाने के बाद भी जब न तो कोई सामान पहुंचा और न ही कथित भाई से संपर्क हो सका, तब महिला को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। बाद में आरोपी की फेसबुक आईडी भी बंद हो गई।

साइबर ठगी का मामला दर्ज

पीड़िता ने मल्हारगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने साइबर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात के पीछे कोई अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह सक्रिय है, जो सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर लोगों को भावनात्मक रूप से फंसाता है और फिर ठगी को अंजाम देता है। पुलिस बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान 3 की सफलता याद कर बोले इसरो चीफ, वैश्विक लीडर बनने की दिशा में भारत

अंतरिक्ष में बनेंगी दवाएं, PM मोदी से मिलकर स्पेस-फार्मा ने ठोकी ताल, किसने बुना हर दिन रॉकेट लॉन्च का सपना?

BJP पर जेन-जी को भरोसा नहीं...नितिन नबीन की आउटरीच कमेटी पर विपक्ष का हमला, बोले- CJP आंदोलन से डरी सरकार

नई टीम के साथ आगामी चुनावों के लिए BJP का मेगा प्लान, नितिन नबीन की बैठक में संगठन से लेकर रणनीति पर चर्चा

Explainer: कभी आग की भट्टी तो कभी समंदर, जानिए भारत के हाईटेक शहरों की सड़कों का पूरा सच, कहां हो रही चूक?