इंदौर में पति की हत्या फोटो सोर्स- नवभारत
इंदौर

इंदौर में पत्नी ने पति की हत्या की: शराब के नशे में विवाद के बाद सिर पर वार, साड़ी से गला घोंटने का आरोप

Indore Murder News : इंदौर के गांधीनगर में घरेलू विवाद के बाद पत्नी पर पति की हत्या का आरोप है। पुलिस के मुताबिक सिर पर वार के बाद साड़ी से गला घोंटा गया। आरोपी हिरासत में है।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Indore Wife Husband Murder : इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक संतोष डाबर की उसकी पत्नी सूरजबाई ने हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि संतोष अक्सर शराब के नशे में घर आता था और पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए विवाद करता था। परिवार में मारपीट को लेकर भी दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था।

पुलिस के अनुसार बीती रात संतोष शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस दौरान किसी बात को लेकर उसका पत्नी सूरजबाई से विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने के बाद दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इसी दौरान गुस्से में आई सूरजबाई ने किसी भारी वस्तु से संतोष के सिर पर वार कर दिया।

सिर पर वार के बाद गला घोंटने का आरोप

पुलिस का दावा है कि सिर पर भारी वस्तु से वार करने के बाद सूरजबाई ने साड़ी से संतोष का गला घोंट दिया। गंभीर चोट और गला घोंटने के चलते संतोष की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

इंदौर में हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपी पत्नी सूरजबाई को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जांच में शामिल किया जा रहा है।

पूछताछ में हत्या कबूलने का पुलिस का दावा

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान सूरजबाई ने पति की हत्या करना स्वीकार किया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम करने के साथ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। मृतक संतोष के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार

इंदौर पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल आरोपी पत्नी पुलिस हिरासत में है। पुलिस घरेलू विवाद से लेकर हत्या तक के पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने के लिए उससे पूछताछ कर रही है।

INDIA Alliance Protest Live: राहुल का CEC पर वार, बोले- 300 MP उनसे मिलना चाहते हैं; लेकिन वो डरे हुए हैं

देश को मिला नया वायुसेना अध्यक्ष, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को सौंपी गई कमान

ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस, सीईसी के खिलाफ दायर याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई

By Election 2026: बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की 6 सीटों पर चुनाव संपन्न, 9 को आएंगे नतीजे

Nobel Prize 2026: बेल्जियम के वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को फिजिक्स का नोबेल प्राइज, जानें क्यों मिला पुरस्कार